IPS Transfer Bihar: बिहार चुनाव से पहले बदले 12 आईपीएस, ब्यूटी विद ब्रेन नवजोत सिमी का तबादला कहां?
IPS Transfer Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान से पहले नीतीश कुमार कुमार सरकार ने 11 जुलाई 2025 को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर डाली है। बिहार कैडर के करीब एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में भारतीय पुलिस सेवा की सबसे खूबसूरत और चर्चित आईपीएस अफसरों में शुमार नवजोत सिमी को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईपीएस नवजोत सिमी को बीसैप-19 बेगूसराय का समादेष्टा नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे बीसैप-8 बेगूसराय में तैनात थीं। नवजोत सिमी को 'ब्यूटी विद ब्रेन' का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है। सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती और कामयाबी की खूब चर्चा होती रही है।

बिहार गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, कटिहार एसपी वैभव शर्मा को मुहर्रम में हुई अशांति के बाद हटा दिया गया है। उन्हें सीआईडी के अनुसंधान नियंत्रण कक्ष में एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। सारण के ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी अब कटिहार के नए एसपी होंगे। वहीं पटना के विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा एसपी संजय कुमार को सारण ग्रामीण का नया एसपी बनाया गया है।
पटना में भी दो एसडीपीओ बदले गए हैं। मोतिहारी के पकड़ीदयाल के एसडीपीओ मो. मोहिब्बुलाह अंसारी को पटना नगर का एसडीपीओ-1 और मोतिहारी सदर के एसडीपीओ शिवम धाकड़ को दानापुर का एसडीपीओ-1 बनाया गया है।
सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डुमरांव के समादेष्टा महेंद्र कुमार बसंत्री को गृह रक्षा वाहिनी, पटना भेजा गया है। आधुनिकीकरण के सहायक पुलिस महानिरीक्षक शैशव यादव को डुमरांव का समादेष्टा सह प्राचार्य बनाया गया है।
IPS नवजोत सिमी का जीवन परिचय
डॉक्टर से आईपीएस बनीं नवजोत सिमी का जन्म 21 दिसंबर 1987 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ। उन्होंने लुधियाना के बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की डिग्री हासिल की। डेंटल सर्जन बनने की बजाय नवजोत ने सिविल सेवा में जाने का सपना चुना।
अपने दूसरे प्रयास में, 2017 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 735वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयन पाया। उन्हें बिहार कैडर अलॉट किया गया। अपनी काबिलियत, स्मार्टनेस और शानदार व्यक्तित्व की वजह से नवजोत सिमी को सोशल मीडिया पर देश की सबसे खूबसूरत आईपीएस अफसर कहा जाता है।
नवजोत सिमी की लव स्टोरी
नवजोत सिमी की लव स्टोरी भी रोचक है। उन्होंने पंजाब के ही रहने वाले आईएएस तुषार सिंगला से प्यार किया और वैलेंटाइन डे 14 फरवरी 2020 को शादी रजिस्टर्ड कराई।
तुषार सिंगला ने शादी के बाद कैडर बदलवाकर पश्चिम बंगाल से बिहार आकर नवजोत सिमी के साथ जीवन साझा किया। साल 2023 में यह अफसर दंपती एक बेटे मिरान अमल सिंगला के माता-पिता बने। मिरान का अर्थ 'राजकुमार' होता है।
आईएएस तुषार सिंगला कौन हैं?
आईएएस तुषार सिंगला का जन्म 3 जून 1990 को पंजाब के बरनाला में हुआ। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल एंड पावर इंजीनियरिंग में बी.टेक किया और जेएनयू से पब्लिक मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री ली। 2015 में यूपीएससी में 86वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। वर्तमान में वे बिहार के बेगूसराय जिले के जिलाधिकारी हैं।
बिहार आईपीएस तबादला सूची: किसको कहां से कहां लगाया?
1 श्री मिथिलेश कुमार, मा०पु० से० (2012) को समादेष्टा, बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल, बगहा से पदस्थापन की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना।
2 श्री शैशव यादव, भा०पु०से० (2016) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण), बिहार, पटना से
समादेष्टा-सह-प्राचार्य, सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, डुमराँव
3. श्री वैभव शर्मा, भा०पु०से० (2018) को पुलिस अधीक्षक, कटिहार से पुलिस अधीक्षक, अनुसंधान नियंत्रण कक्ष, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना।
4. श्रीमती नवजोत सिमी, भा०पु०से० (2018) को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-8, बेगूसराय अतिरिक्त प्रभार-समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-19. बेगूसराय से समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-19. बेगूसराय
5. श्री मनोज कुमार, भा०पु०से० (2018) को पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना
से समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-8, बेगूसराय।
6. श्री महेन्द्र कुमार बसंत्री, भा०पु०से० (2018) को समादेष्टा-सह-प्राचार्य, सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, डुमराँव
से समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, बिहार, पटना।
7. श्री संजय कुमार, भा०पु० से० (2018) को पुलिस अधीक्षक, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा, बिहार, पटना
से पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सारण।
8. श्री शिखर चौधरी, भा०पु० से० (2020) को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सारण से पुलिस अधीक्षक, कटिहार
9. मो० मोहिबुल्लाह अंसारी, भा०पु०से० (2021) को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पकड़ीदयाल, मोतिहारी से
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1. नगर, पटना।
10. श्री अतुलेश झा, भा0पु0से0 (2022) को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, पटना सिटी, पटना से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, डिहरी, रोहतास।
11. श्री शिवम धाकड़, भा०पु० से० (2022) को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1. सदर मोतिहारी से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1. दानापुर पटना।
12. श्रीमती दिव्यांजली जायसवाल, भा०पु०से० (2022) को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामनगर, बगहा से
सहायक पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना।












Click it and Unblock the Notifications