IPS को FB पर आते थे शादी के ऑफर, कभी बीच सड़क अपराधियों में पैदा किया खौफ, अब क्यों चर्चा में हैं लेडी सिंघम?
IPS Kim Sharma: बिहार कैडर की चर्चित IPS अफसर किम शर्मा (Kim Sharma) के लिए नया साल 2026 खुशियों की सौगात लेकर आया है। बिहार सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात 2008 बैच के पांच वरिष्ठ IPS अधिकारियों को पदोन्नति (Promotion) दी है, जिसमें किम शर्मा का नाम भी शामिल है। अब वह DIG से प्रमोट होकर पुलिस महानिरीक्षक (IG) बन गई हैं।
'उड़ान' सीरियल से प्रेरित होकर खाकी वर्दी तक का सफर तय करने वाली किम शर्मा की पहचान बिहार में एक सख्त और ईमानदार छवि वाली अधिकारी के रूप में रही है। वर्तमान में CISF में तैनात किम शर्मा के इस प्रमोशन ने न केवल उनके करियर को नई ऊंचाई दी है, बल्कि राज्य के पुलिस महकमे में भी खुशी की लहर है।

2008 बैच के 5 अफसर बने IG
बिहार सरकार ने नए साल की पूर्व संध्या पर 2008 बैच के उन अधिकारियों को सम्मानित किया है जो अपनी विशिष्ट सेवा और वरिष्ठता के हकदार थे। इस सूची में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
- उपेंद्र कुमार शर्मा
- सत्य वीर सिंह
- विकास बर्मन
- निताशा गुड़िया
- किम शर्मा
ये सभी अधिकारी वर्तमान में जहां तैनात हैं, वहीं से उन्हें आईजी (IG) का नया पद और पे-स्केल मिलेगा। किम शर्मा फिलहाल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
ये भी पढ़ें: IAS-IPS Couples: लग्जरी से सादगी तक, चर्चित IAS-IPS जोड़ियां, जिनकी लव स्टोरी और शादी ने मचाई इंटरनेट पर धूम
लखनऊ से दिल्ली तक का सफर (IPS Kim Sharma Education)
किम शर्मा की सफलता की कहानी उनके शानदार शैक्षणिक रिकॉर्ड से शुरू होती है।
स्कूली शिक्षा: लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में हुई, जहाँ वह हमेशा मेरिट और स्कॉलरशिप जीतने वाली छात्रा रहीं।
उच्च शिक्षा: दिल्ली के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन और फिर हिंदू कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
उच्चतम डिग्री: उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमफिल (M.Phil) की डिग्री भी हासिल की है।
TV सीरियल 'उड़ान' ने जगाया खाकी का जुनून (IPS Kim Sharma Career)
आज की पीढ़ी के लिए किम शर्मा खुद एक प्रेरणा हैं, लेकिन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत दूरदर्शन का मशहूर धारावाहिक 'उड़ान' था। एक छोटे शहर की लड़की के आईपीएस बनने के संघर्ष को देखकर किम ने बचपन में ही ठान लिया था कि उन्हें पुलिस सेवा में जाना है। इसी जुनून का नतीजा था कि उन्होंने पहले ही प्रयास (First Attempt) में साल 2008 में UPSC पास किया और 130वीं रैंक हासिल की।
बिहार में 'लेडी सिंघम' की छवि और विवाद (Lady Singham IPS Kim Sharma)
ट्रेनिंग के बाद किम शर्मा को बिहार कैडर मिला। उन्होंने भागलपुर के एसपी और पटना के सिटी एसपी के तौर पर काम किया। पटना में पोस्टिंग के दौरान उन्होंने कई कुख्यात अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया।
वह अपनी सख्त कार्यशैली के लिए मशहूर हुईं। हालांकि 2015 में पटना में एक प्रदर्शन के दौरान एक युवक के साथ झड़प का उनका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसने काफी राजनीतिक सुर्खियां बटोरी थीं। किम सोशल मीडिया पर इतनी लोकप्रिय रहीं कि उन्हें विवाह के ढेरों प्रस्ताव भी मिले, जिसका जिक्र उन्होंने स्वयं एक इंटरव्यू में किया था।
पति भी हैं IPS अधिकारी (IPS Kim Sharma Personal Life)
किम शर्मा के पिता एक प्रोफेसर हैं और उनकी मां एक गृहिणी। किम की शादी भी एक आईपीएस अधिकारी से हुई है। फिलहाल, NHRC (राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग) के बाद वह CISF में देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications