IAS-IPS Couples: लग्जरी से सादगी तक, चर्चित IAS-IPS जोड़ियां, जिनकी लव स्टोरी और शादी ने मचाई इंटरनेट पर धूम
IAS-IPS Viral Couples: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अधिकारी आज केवल अपनी सेवा और प्रशासनिक कौशल के लिए जाने जाते हैं। ये ऑफिसर अपनी निजी जिंदगी और शादी के अंदाज को लेकर भी युवाओं के बीच 'सोशल मीडिया स्टार' बन चुके हैं।
चम्बल के घाटों पर हुई भव्य शादी से लेकर मात्र 2,000 रुपये में हुई कोर्ट मैरिज तक, इन अफसरों की प्रेम कहानियों ने लाखों लोगों का दिल जीता है। आइए जानते हैं उन चर्चित IAS-IPS जोड़ियों के बारे में, जिनकी प्रेम कहानी और शादियां सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं।

1. IAS चारु और IPS सुजीत शंकर: चम्बल रिवरफ्रंट पर 'डेस्टिनेशन वेडिंग'
कोटा में तैनात IAS चारु और IPS सुजीत शंकर की शादी ने शाही अंदाज की नई मिसाल पेश की। इस जोड़ी ने अपनी शादी के लिए कोटा के प्रसिद्ध चम्बल रिवरफ्रंट को चुना। सजे हुए घाट, शानदार रोशनी और पारंपरिक रस्मों के बीच जब दूल्हा घोड़ी पर आया और दुल्हन लाल जोड़े में नजर आई, तो वह नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। उनकी तस्वीरों को इंटरनेट पर 'परफेक्ट डेस्टिनेशन वेडिंग' का टैग मिला।
2. IAS तुषार सिंगला और IPS नवजोत सिमी: वैलेंटाइन डे पर बंधे अनमोल बंधन में
दोस्ती से शुरू होकर हमसफर बनने तक का सफर IAS तुषार सिंगला (2015 बैच) और IPS नवजोत सिमी (2017 बैच) के लिए बेहद फिल्मी रहा। दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग और प्रोफेशनल नेटवर्क के जरिए हुई थी। करीब एक साल की डेटिंग के बाद इस जोड़ी ने 14 फरवरी 2020 (वैलेंटाइन डे) को कोर्ट में रजिस्टर्ड मैरिज की। सादगी और प्यार के इस संगम को युवाओं ने खूब सराहा।
3. IAS युवराज मर्मट और IPS पी. मोनिका: मात्र ₹2,000 में शादी!
दिखावे की दुनिया में IAS युवराज मर्मट और IPS पी. मोनिका (2021 बैच) ने सादगी की जो मिसाल पेश की, उसकी चर्चा आज भी होती है। साल 2023 में इस जोड़ी ने किसी भव्य समारोह के बजाय कोर्ट मैरिज को चुना। इस पूरी शादी का कुल खर्च करीब 2,000 रुपये आया। बिना किसी ताम-झाम के हुई इस शादी ने समाज को एक बड़ा संदेश दिया कि शादी में दिखावा नहीं, बल्कि दो लोगों का साथ जरूरी है।
4. IAS अपराजिता और IPS देवेंद्र यादव: दहेज में सिर्फ '1 रुपया' और विदाई हेलिकॉप्टर से
जनवरी 2024 में राजस्थान के चूरू में हुई IAS अपराजिता और IPS देवेंद्र यादव की शादी दो वजहों से यादगार बनी। देवेंद्र यादव ने दहेज प्रथा के खिलाफ संदेश देते हुए मात्र 1 रुपया और नारियल स्वीकार किया। शादी के बाद विदाई का तरीका बेहद खास रहा, जब IPS देवेंद्र अपनी दुल्हनिया को हेलिकॉप्टर से विदा कराकर ले गए।
5. IAS अभिनव सिवाच और IPS आशना चौधरी: LBSNAA से शुरू हुई लव स्टोरी
हाल ही में चर्चा में रही यह जोड़ी साल 2022 बैच की है। IAS अभिनव सिवाच और IPS आशना चौधरी की पहली मुलाकात मसूरी स्थित LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। वहीं से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और नवंबर 2025 में दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। सोशल मीडिया पर इनकी शादी की तस्वीरों ने आते ही धूम मचा दी।












Click it and Unblock the Notifications