Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल पर लगी नीतीश कुमार की बात तो पूर्व प्रिंसिपल ने लौटाए दहेज में मिले 4 लाख

नई दिल्ली। बिहार के आरा जिले के रहने वाले एक पूर्व प्रिंसिपल ने बेटे को दहेज में मिले चार लाख रुपए बहू के परिवार को लौटा दिए। उनके बेटे की शादी 3 दिसंबर को होनी है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। शादी तय होने के बाद उन्हें लड़की वालों की तरफ से चार लाख रुपए मिले थे। रिटायर प्रिंसिपल हरेंद्र सिंह ने बताया है कि उन्होंने ये फैसला बिहार सरकार के दहेज को रोकने के लिए शुरू किए गए कैंपेन खोटा सिक्का से प्रभावित होकर लिया है।

nitish kumar

हरेंद्र सिंह ने बताया कि 4 अक्टूबर को उन्हें नीतीश कुमार के बाल विवाह और दहेज के खिलाफ शुरू की गई मुहिम का पता चला। इसके बाद उन्होंने होने वाली बहू के परिवार के लोगों को बुलाकर पैसा लौटा दिया। दुल्हन के भाई ने बताया कि पहले तो हमें लगा वो रिश्ता तोड़ना चाहते हैं लेकिन जब पूरे मामले का पता चला तो हमारी खुशी की ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वो अपनी बहन के लिए इस तरह का परिवार पाकर बहुत खुश हैं।

Inspired by Nitish Kuma khota sikka campaign, Bihar man returns Rs 4 lakh dowry

क्या है नीतीश कुमार का खोटा सिक्का कैंपेन?

बिहार सरकार ने यूनीसेफ के साथ मिलकर दहेज प्रथा के विरोध में एक कैंपेन खोटा सिक्का लांच किया है। नीतीश सरकार ने बिहार में दहेज के लिए हो रही घरेलू हिंसा से निजात पाने के लिए 'खोटा सिक्का' कैंपेन चलाने का फैसला किया है। जिसमें लोगों को दहेज से दूर रहने के लिए कहा जा रहा है।

इस कैंपेन के लिए बनाया गया वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हे का पिता शादी के पहले रस्म के दौरान दुल्हन के पिता से दहेज के संबंध में बात करता है। दुल्हन का पिता इशारे करता है तो दुल्हन का भाई एक थाली में भरकर खोटा सिक्का लेकर आता है और दूल्हे को सामने रख देता है। दूल्हे का पिता कहता है, यह तो खोटा सिक्का है. इसके जवाब में दुल्हन का पिता कहता है आपका बेटा जो दहेज ले रहा है वह भी तो खोटा सिक्का है। इस पर दूल्हा कहता है मैं खोटा सिक्का नहीं हूं मुझे दहेज नहीं चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+