इंडियन रेलवे लाई यात्रियों के लिए नया मोबाइल ऐप, ‘समग्र’ से होंगे आपको ये फायदे
पटना। भारतीय रेलवे की ईस्ट-सेंट्रल रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल का नया मोबाइल एप्लिकेशन (ऐप) जारी हुआ है। इस ऐप का नाम है 'समग्र'। रेलवे ने यात्रियों को रियायत, समूह आरक्षण, यात्रा विवरणी आदि की जानकारी के लिए इस ऐप की शुरूआत की है। ईस्ट-सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी ने इस बारे में जानकारी।
एलसी त्रिवेदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऐप की शुरूआत कराई और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा- 'समग्र' ऐप के माध्यम से यात्रियों के साथ ही रेल सेवा को और भी अच्छा बनाया जा सकेगा। इस ऐप के जरिए आमजन सभी तरह की सूचनाऐं अपनी यात्रा के संबंध में प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी स्टेशन की यात्री सुविधा की जानकारी हासिल की जा सकती है। सभी तरह के फार्म और आवेदन भी प्राप्त किये जा सकेंगे।''

इस ऐप को वाणिज्य विभाग की टीम की ओर से बनाया गया है। जिसे बनाने की पहल मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी की अगुवाई में की गई थी। समस्तीपुर रेल मंडल के वरिष्ठ डीसीएम सरस्वतीचंद्र का कहना है कि इस ऐप का लाभ आम यात्रियों के साथ ही रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को भी मिल सकेगा। इससे कर्मचारियों की रियल टाइम मॉनटरिंग भी की जा सकेगी।

इस ऐप का प्रबंधन को फायदा यह होगा कि, कर्मचारियों की रियल टाइम मॉनटरिंग से जो कोई कर्मी जहां कागजों का उपयोग रिपोर्टिंग के लिये करते हैं, वहीं टिकट चेकिंग, बुकिंग, आरक्षण, माल, पार्सल आदि कार्यालय में कार्य करने वाले सभी तरह के आंकड़ें, रिपोर्ट इस ऐप पर बनाएंगे। जहां से वरीय अधिकारियों की सीधी नजर कर्मियों के कार्य पर होगी।












Click it and Unblock the Notifications