बिहार जाने वालों के लिए बुरी खबर, रेलवे ने अचानक कैंसिल कर दीं ये 2 बड़ी ट्रेनें

Bihar Train Cancelled: देश में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही घने कोहरे की समस्या भी बढ़ गई है, जिसका सीधा असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। भारतीय रेलवे ने दिसंबर से फरवरी के बीच कोहरे की आशंका को देखते हुए बिहार आने-जाने वाली कई बड़ी ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।

इसमें दिल्ली-भागलपुर रूट की गरीब रथ एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हादसों को टालने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है, जिससे बिहार के लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Bihar Train Cancelled

दिल्ली-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द

कोहरे के कारण दिल्ली-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस (22405/22406) का संचालन दिसंबर से फरवरी तक बाधित रहेगा। ट्रेन नंबर 22405 (भागलपुर-दिल्ली) दिसंबर में 4, 11, 18, 25 तारीखों को और जनवरी-फरवरी में भी कई नियत तारीखों पर रद्द रहेगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 22406 (दिल्ली-भागलपुर) भी 3, 10, 17, 24, 31 दिसंबर और जनवरी-फरवरी की विभिन्न तारीखों पर उपलब्ध नहीं होगी। इस फैसले से इस महत्वपूर्ण रूट पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: Indian Railway: पिपराइच स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ये ट्रेनें, यात्रा से पहले देखें लिस्ट

फरक्का और कामाख्या एक्सप्रेस भी प्रभावित

मालदा-नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस (14004/14003) भी कोहरे की मार झेल रही है। ट्रेन नंबर 14004 (मालदा-नई दिल्ली) 6 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी, जबकि ट्रेन नंबर 14003 (नई दिल्ली-मालदा टाउन) 4 दिसंबर 2025 से 26 फरवरी 2025 तक नहीं चलेगी। इसके अतिरिक्त, गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस (15619/15620) भी 1 दिसंबर 2025 से 24 फरवरी 2025 के बीच रद्द रहेगी। इन ट्रेनों के रद्द होने से बिहार और पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

रेलवे की सुरक्षा तैयारियां और उपाय

कोहरे में सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे कई कदम उठा रहा है। इंजनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाए जा रहे हैं और डेटोनेटर की सप्लाई बढ़ाई जा रही है। सिग्नल बोर्ड और लेवल क्रॉसिंग पॉइंट को रेडियम से हाईलाइट किया जा रहा है ताकि लोको पायलटों को कम विजिबिलिटी में भी रास्ता साफ दिखे। विजिबिलिटी टेस्ट ऑब्जेक्ट सिस्टम शुरू किया गया है और लोको पायलटों को 75 किमी प्रतिघंटा से ऊपर की गति से ट्रेन न चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Indian Railways: बदल गए टिकट बुकिंग के नियम, अब इस तरह मिलेगी लोअर बर्थ, सोने के समय को लेकर क्या है ऐलान?

कोहरे से निपटने के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण

रेलवे घने कोहरे से निपटने के लिए साहिबगंज-किऊल और भागलपुर-दुमका जैसे रूटों पर सभी सिग्नल पॉइंट्स को अपग्रेड कर रहा है, जिससे ट्रेन संचालन सुरक्षित और नियंत्रित रहे। केबिन कर्मचारियों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है कि वे घने कोहरे में लेवल क्रॉसिंग के पास सीटी बजाकर राहगीरों को सावधान करें। कोहरे के कारण होने वाली देरी से निपटने और कर्मचारियों को पर्याप्त आराम सुनिश्चित करने के लिए उनकी ड्यूटी टाइमिंग को भी एडजस्ट किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+