आयकर विभाग का लालू की बेटी और दामाद को समन, होना होगा हाजिर

राज्यसभा सांसद मीसा भारती पर करोड़ो रुपये की बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं। उनके पति पर भी इसको लेकर आरोप हैं।

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने बेनामी सपंत्ति के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी राज्यसभा सांसद मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार को समन भेजा है। बेनामी संपत्ति के मामले में मीसा भारती से 6 जून को जबकि उनके पति शैलेश कुमार से 7 जून को पूछताछ होगी।

Income Tax, summon, Lalu yadav, misa bharti, bihar, patna, मीसा भारती, समन, आयकर विभाग, लालू यादव

मीसा पर क्या है आरोप

मीसा पर क्या है आरोप

मीसा भारती पर करोड़ो रुपये की बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं। लालू यादव की बेटी मीसा यादव को धन मुहैया कराने का उनके सीए राजेश पर आरोप है। आरोप है उसने मीसा की कंपनी मिशेल पैकर्स एंड प्रिटर्स को एंट्री भी दिलाई थी। इस मामले में कई बड़े लोगों को कमीशन लेकर शैल कंपनियों के जरिए एंट्री दिलाई गई थी।

मामले में हो चुकी कई गिरफ्तारियां

मामले में हो चुकी कई गिरफ्तारियां

इससे पहले मंगलवार को मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है। आठ हजार करोड़ के घोटाले के मामले में यह गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में एसके जैन और वीके जैन की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। दोनों अभी जेल में हैं।

भाजपा ने लगाए हैं गंभीर आरोप

भाजपा ने लगाए हैं गंभीर आरोप

भाजपा नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू की सांसद बेटी मीसा भारती और उसके पति शैलेश पर इस मामले को लेकर कई आरोप लगाए हैं। मोदी का कहना है कि वर्ष 2002 दिसंबर में मिशैल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी बनाई गई थी जिसके रजिस्ट्रेशन में लालू के सरकारी आवास का पता दिया गया था। कंपनी का कारोबार वर्ष 2006 में बंद हो गया उसके बाद उसके प्लांट और मशीन को बेच दिया गया था।

संपत्ति छुपाने का आरोप

संपत्ति छुपाने का आरोप

भाजपा का कहना है कि मीसा भारती ने राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन भरते समय अपनी संपत्ति छुपाई जो कि कानूनन अपराध है। राज्यसभा सांसद मीसा भारती और उनके पति के खिलाफ भाजपा बिहार के भाजपा नेता कई आरोप लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+