हॉस्टल में साथ सोते-सोते हुआ दो सहेलियों को प्यार, शादी के लिए पहुंची थाने
पटना। थाने में बैठे सभी पुलिस अधिकारी उस वक्त चौंक गए जब दो लड़की आपस में शादी करने के लिए थाने पहुंची। लड़की के परिवार वाले और आस पास के लोग इस शादी का विरोध कर रहे थे लेकिन लड़कियां किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं थी। देखते ही देखते इन दोनों को देखने के लिए सैकड़ों लोग थाने में जमा हो गए। परिजनों के साथ साथ पुलिस वाले भी उन दोनों सहेली को समझाने की कोशिश में लग गए लेकिन दोनों किसी की भी बात समझने को तैयार नहीं थी। मामला रांची से चलकर पटना और फिर महिला थाना पहुंचा।

एक साथ पढ़ती थीं
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना में रहकर पढ़ाई कर रही एक लड़की को रांची की रहने वाली एक लड़की से प्यार हो गया। दोनों एक ही क्लास में पढ़ती थीं। एक दूसरे के प्यार में दोनों इतने दीवाने थीं कि हमेशा साथ रहने का वादा कर शादी की तैयारी कर रहे थीं। इसी बीच इस बात की भनक दोनों के घर वालों को लगी और वह उन्हें इसके लिए मना करने लगे। लेकिन लाख समझाने के बावजूद दोनो लड़कियां एक साथ रहने के लिए जिद्द और शादी करने की बात पर अड़ी हुई हैं। उनका कहना था कि हम दोनों पति पत्नी की तरह पिछले कई महीने से रह रहे हैं और अब इसे शादी कर देहरादून ले जाएंगे। ये भी पढ़ें- बिहार: घर से फरार होकर दो लड़कियों ने मंदिर में रचाई शादी

हॉस्टल में एक साथ सोती थीं
दरअसल दोनों परिवार वाले से छुप कर शादी कर रहे थीं और शादी के बाद रांची की रहने वाला उसकी प्रेमी उसे देहरादून ले जाने की फिराक में लगी हुई थी। लेकिन इस बात की जानकारी प्रेमिका बनी पटना की लड़की के परिवार वालों को हुई और इसे रोकने के लिए वह कॉलेज के हॉस्टल पहुंचे जहां दोनों का हाईवोल्टेज ड्रामा सड़कों से निकलकर महिला थाने पहुंच गया। दोनों लड़की की प्रेम कहानी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के बाद पुलिस का भी दिमाग चकराने लगी और दोनों लड़कियों को रात भर थाने में ही रखा गया। इस दौरान दोनों से पूछताछ के बाद पता चला कि जो लड़की अपने आप को लड़का मान रही है वह रांची की रहने वाली है तो दूसरी राजधानी पटना की। वहीं हॉस्टल में रह रही अन्य लड़कियों का कहना है कि कॉलेज दोस्त होने के कारण दोनों एक बिस्तर पर ही रात भर सोते थे जिससे किसी को शक भी नहीं होता था।

जमकर हुआ हंगामा
थाने में बंद दोनों लड़कियों ने रात भर जमकर हंगामा किया जिसके बाद दोनों के परिजन समझा बुझा कर उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे पर दोनों एक दूसरे के साथ शादी कर घर बसाना चाहती थी। हालांकि पुलिस की मदद से दोनों को अलग किया गया और एक दूसरे के परिजनों के हवाले कर दिया गया लेकिन थाने से बाहर निकलने के बाद भी दोनों हाथ पकड़ कर बैठी हुई थी। इन दोनों की इस हरकत को देखकर जमकर हंगामा हुआ और किसी तरह दोनों को अलग करते हुए परिवार वाले अपने साथ ले गए।












Click it and Unblock the Notifications