किन्रर प्रेमिका की हत्या कर थाने पहुंचा प्रेमी, चौंक गए पुलिसवाले
बिहार के पटना में एक प्रेमी ने अपने किन्नर प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारे प्रेमी ने खुद थाने पहुंचे आत्मसमर्पण किया।
पटना। बिहार के पटना में एक प्रेमी ने अपने किन्नर प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारे प्रेमी ने खुद थाने पहुंचे आत्मसमर्पण किया। प्रेमी ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से बहुत प्यार करता था लेकिन वो सिर्फ उससे पैसे के लिए प्यार करती थी इसलिए उसने उसे मार दिया। हत्या की यह कहानी सुन पुलिस भी एकबार चौंक गई।

मिली जानकारी के अनुसार मामला राजधानी पटना के पटना सिटी आलमगंज थाना क्षेत्र के गाय घाट का है। यहां दवा की दुकान चलाने वाला सर्वेश कुमार पिछले 5 वर्षों से काजल नामक किन्नर से प्रेम करता था। काजल वही के गुड़ की मंडी की रहने वाली थी। दोनों के बीच चल रहे प्रेम संबंध के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ और प्रेमी ने सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना नजदीकी थाने को दी तथा मौके पर पहुंची पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस इस हत्याकांड का जांच-पड़ताल करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर ही रही थी कि तभी हत्यारा प्रेमी खुद थाने पहुंचा तथा आत्मसमर्पण करते हुए अपनी गुनाह कबूल कर लिया।
मामले की जानकारी देते हुए आलम गंज थाने की पुलिस का कहना है की हत्या के बाद पुलिस छापेमारी कर ही रही थी कि आरोपी ने थाने में आकर आत्मसमर्पण कर दिया तथा अपनी गुनाह कबूल करते हुए कहां कि हमारी किन्नर प्रेमिका काजल सिर्फ पैसे के लिए हम से प्रेम करती थी। और पिछले कई दिनों से पैसे की मांग कर रही थी इसी वजह से हम दोनों में विवाद बढा और हमने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications