पूर्व मंत्री की बेटी का सनसनीखेज खुलासा, कारोबारी ने ब्लैकमेल कर किया यौन शोषण

पीड़िता ने कोर्ट में बयान दर्ज कराते हुए कहा कि निखिल प्रियदर्शी उनका जबरन यौन शोषण करता था। इसमें उसका दोस्त संजीत कुमार और भाई साथ देते थे।

पटना। बिहार में पूर्व मंत्री की बेटी के यौन शोषण का मामला गरमाता जा रहा है। चर्चित ऑटोमोबाइल कारोबारी निखिल प्रियदर्शी पर यौन शोषण का आरोप लगा है। मामले की जांच के बीच पीड़िता ने कोर्ट में बताया है कि आरोपी कारोबारी निखिल प्रियदर्शी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। ये मामला यहीं नहीं थमा, पीड़िता के मुताबिक आरोपी निखिल प्रियदर्शी ने बाद में उसे यौन शोषण की घटना को लेकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी कारोबारी ने कई बार उसे प्रताड़ित किया। इस बीच पीड़िता ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

rape पूर्व मंत्री की बेटी का सनसनीखेज खुलासा, कारोबारी ने ब्लैकमेल कर किया यौन शोषण

पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उसे व्हाट्सएप पर अभी भी जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पीड़िता ने पुलिस और जांच टीम पर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ वरिष्ठ अधिकारी आरोपी निखिल प्रियदर्शी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच जांच टीम ने पीड़िता को मेडिकल टेस्ट कराने के लिए भेज दिया है। पीड़िता ने कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि निखिल प्रियदर्शी उनका जबरन यौन शोषण करता था। इसमें उसका दोस्त संजीत कुमार और भाई साथ देते थे। पीड़िता ने बताया कि एक बार उसने उनकी मांग का विरोध किया तो उसे कुर्सी से बांधकर पीटा गया।

पीड़िता ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में अपनी शिकायत करते हुए आरोपी निखिल के खिलाफ मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है। इस घटना को लेकर उन्होंने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर भी आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन अधिकारियों ने शह देकर निखिल को यहां से भगा दिया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि निखिल प्रियदर्शी इवेंट मैनेजमेंट के साथ-साथ बहुत बड़ी एस्कॉर्ट एजेंसी चलाता है। ये लोग समूह में शराब एवं रेव पार्टी का आयोजन भी करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। पीड़िता ने बताया कि व्हॉट्सएप पर उसे धमकियां दी जा रही हैं। कहा जा रहा है कि अगर पुलिस या कोर्ट में जाओगी तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता से सभी सबूत एकत्र कर लिए हैं।
इसे भी पढ़ें:- बिहार पुलिस के जवान ने निर्भयाकांड पर लिखी किताब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+