बिहार पुलिस के जवान ने निर्भयाकांड पर लिखी किताब

यह किताब देश के उन सभी बेटियों को समर्पित है जो प्रताड़ित या दुष्कर्म की शिकार होकर मौत के मुंह में समा चुकी है।

पटना। पुलिस की हकीकत किसी से छुपी नहीं है। पिछले कई सालों में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें पुलिस अपराधी की गठजोड़ की बात खुलकर सामने आई थी और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई । फिर भी पुलिस का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में कई तरह के सवाल उभर कर सामने आ जाते हैं। पर आज हम आपको बिहार के एक ऐसे पुलिस जवान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे कि ऐसा भी पुलिसवाला होता है क्या।

बिहार पुलिस के जवान ने निर्भयाकांड पर लिखी किताब
जी हां हम बात कर रहे है बिहार के जमुई जिला के टाउन थाना में वायरलेस ऑपरेटर के रूप में कार्यरत एक सैप जवान मनोज कुमार पाण्डेय के बारे में। जिन्होंने 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में घटित निर्भयाकांड़ को लेकर एक किताब लिखी जिसका नाम है "बेटी मैं अपराधी हूं' । इस किताब मे मनोज में लिखा है कि " बता तुझे मैं क्या दूं बेटी, जीवन में कुछ दे न सका, अंतिम यात्रा सफल हो तेरी, ईश्वर से मांग रहा'। वही इस किताब के बारे में सैप के जवान मनोज का कहना है कि यह किताब देश के उन सभी बेटियों को समर्पित है जो प्रताड़ित या दुष्कर्म की शिकार होकर मौत के मुंह में समा चुकी है। साथ ही मनोज ने कहा कि वह सेना की नौकरी करता था जिसके दौरान उनका अधिक सामाजिक सरोकार नहीं रहा। लेकिन वहां से लौटने के बाद उनका समाजिक सरोकार जिवित हुआ।फिर दिल्ली में घटित निर्भयाकांड़ और प्रताड़ित या दुष्कर्म की शिकार होकर मौत के मुंह में समाई बेटियों के लिए एक किताब लिखी।
मनोज का कहना है कि हम लोगों में प्रशासनिक व्यवस्था की झूठी प्रतिष्ठा बचाने के लिए बेटी की प्रकृति उसके नाम व परिवार को अस्तित्वहीन कर दिया है। तो मनोज का मानना है कि इस व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कलम के सिवाय और कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। दहेज हत्या, भ्रूण हत्या और बलात्कार जैसे मामले अक्सर कानून की पेचिदगियों में उलझकर रह जाती है। और बेटी के पिता इस मामले में कुछ भी नहीं कर पाते हैं और इस हालत में अपने आप को अपराधी मान लेते हैं। ये भी पढ़ें:हाई स्कूल के बच्चों ने JIO सिम से बना दिया डिजिटल लॉक, देखकर मुकेश अंबानी भी रह जाएंगे हैरान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+