बरौनी जंक्शन पर रोज़ाना ज़ब्त हो रही अवैध शराब, पिछले सात दिनों में सैकड़ों लीटर शराब बरामद

बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी का सिलसिला जारी है आए दिन रेलवे पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान अवैध शराब ज़ब्त की जा रही है।

बरौनी, 29 अप्रैल 2022। बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी का सिलसिला जारी है आए दिन रेलवे पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान अवैध शराब ज़ब्त की जा रही है। वन इंडिया हिंदी लगातार बरौनी जंक्शन से ज़ब्त की जा रही अवैध शराब की ख़बर दिखाता रहा है। आंकड़ों की बात की जाए तो पिछले एक हफ्ते में सौकड़ों लीटर अवैध शराब बरामद की जा चुकी है। इसी के साथ ही वन इसके साथ ही वन इंडिया हिंदी कटिहार के मनिया हॉल्ट से हो रही शराब तस्करी के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया था। ग़ौरतलब है कि कटिहार जंक्शन से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर धड़ल्ले से शराब की तस्करी होती है।

Recommended Video

    बरौनी जंक्शन पर रोज़ाना ज़ब्त हो रही अवैध शराब, पिछले सात दिनों में सैकड़ों लीटर शराब बरामद
    लावारिस हालत में शराब बरामद

    लावारिस हालत में शराब बरामद

    बरौनी जंक्शन पर एएलटीएफ़ की टीम द्वार चेकिंग अभियान के दौरान आए दिन अवैध शराब ज़ब्त की जा रही है। इसकी कड़ी में 21 अप्रैल 22 को एएलटीएफ़- 3 टीम के द्वारा बरौनी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान लावारिस हालत में शराब बरामद हुई। गाड़ी नम्बर 13019 हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस में सौचालय के पास से 750 ml के 5 बोतल 180 ml के 4 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया था। इसके बाद 23 अप्रैल को भी एएलटीएफ़- 3 ने गाड़ी नम्बर 13019 हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस से 19 बोतल अंग्रेज़ी शराब बरामद किया था।लावरिश हालत में सौचालय के पास से 750 ml के 16 बोतल, 375 ml 2 बोतल और 180 ml 1 बोतल विदेशी शराब ज़ब्त की गई थी। रेल थाना बरौनी ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की थी।

     22 लीटर 975 मिलीलीटर शराब ज़्बत

    22 लीटर 975 मिलीलीटर शराब ज़्बत

    मौर्या एक्स्प्रेस ( ट्रेन नम्बर 15027) के बॉगी डी-6 के ज्वाइंट के पास से 5 किलो के 5 पैकेट, 4 किलो के 4 पैकेट कुल 41 किलो गांजा लावारिस हालत में बरामद किया गया था। इसके साथ ही उसी दिन( 25/04/22) एएलटीएफ-3 की टीम ने चेकिंग के दौरान ट्रेन नंबर- 13155 मिथिलांचल एक्सप्रेस के लावारिस हालत में शराब जब्त की थी। लग्गेज कैरियर के ऊपर से 9 लीटर देसी शराब और 1 लीटर अंग्रेज़ी शराब बरामद किया। इसके बाद 26 अप्रैल को भी एएलटीएफ-3 की टीम द्वारा अवैध शराब ज़ब्त की गई। ट्रैन नंबर 13019 बाघ एक्सप्रेस के बॉगी नंबर डी-3 से लग्गेज कैरियर के ऊपर से 180 मिलीलीटर 96 बोतल, 5 बोतल 375 मिलीलीटर, 6 बोतल 500 मिलीलीटर और एक बोतल 750 मिलीलीटर या यूं कह लीजिए कि कुल 22 लीटर 975 मिलीलीटर शराब ज़्बत की गई।

    167 पीस 180 मिलीलीटर वाला टेटरा पैक बराम

    167 पीस 180 मिलीलीटर वाला टेटरा पैक बराम

    28 अप्रैल को भी चेकिंग अभियान के दौरान एएलटीएफ-3 टीम ने ट्रेन संख्या 13019 के डी-4 से अवैध शराब बरामद किया। लग्गेज कैरियर के ऊपर से 23 बोतल 750 मिलीलीटर अंग्रेज़ी शराब ज़ब्त किया। वहीं आज 29 अप्रैल (शुक्रवार) को भी चेकिंग अभयान के दौरान एएलटीएफ-3 की टीम ने अवैध शराब ज़ब्त किया है। ट्रेन नंबर 13155 मिथिलांचल एक्सप्रेस के बॉगी नंबर एस-7 अवैध शराब बरामद हुई हैष ग़ौरतलब है कि इस बार अवैध शराब के साथ एक महिला को भी गिरफ़्तार किया गया है। आरोपी महिला फूल कुमारी (उम्र 40 वर्ष) के पास से 167 पीस 180 मिलीलीटर का टेटरा पैक कुल 30 लीचर 60 मिलीलीटर अंग्रेज़ी शराब बरामद किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला के पति का नाम बौकु मुखिया हौ औऱ वह शिवाजीनगर (हथौड़ी) समस्तीपुर की रहने वाली है।

    ये भी पढ़ें: बिहार: BSRTC में सुरक्षित सफ़र कर सकेंगी महिलाएं, बसों की हो रही लाइव ट्रैकिंग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+