बिहार के डीएम का फरमान, शौचालय बनवाने के पैसे नहीं तो पत्नी बेच दो
बिहार के औरंगाबाद जिले के जिलाधिकारी, कंवल तन्नौज ने एक सभा में कहा कि अगर आप घर में शौचालय नहीं बनवा सकते तो आजपो अपनी पत्नी को बेच देना चाहिए।
नई दिल्ली। स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों के बीच जागरुकता फैलाने गए बिहार के औरंगाबाद जिले के जिलाधिकारी, कंवल तन्नौज ने एक सभा में कहा कि अगर आप घर में शौचालय नहीं बनवा सकते तो आजपो अपनी पत्नी को बेच देना चाहिए।

औरंगाबाद के एक गांव में आयोजित सभा में शौचालय को महिलाओं के सम्मान से जोड़ने की कोशिश करते हुए डीएम ने कहा, 'आप अगर अपने घर की महिलाओं का सम्मान बचा सकते हैं तो बचाइए। आप कितने गरीब है? अपने हाथ उठाकर बताइए कि क्या आपकी बीवी की कीमत 12,000 से कम है। यहां कौन ऐसा आदमी है जो कहे कि मेरी बीवी का सम्मान ले जाओ और मुझे 12 हजार रुपये दे दो? क्या यहां कोई ऐसा है?'
भीड़ में आए जब एक शख्स ने कहा कि सर, मेरे पास शौचालय बनवाने के पैसे नहीं हैं तो डीएम कंवल तन्नौज ने कहा, 'मैं आपसे से ही कह रहा हूं। यदि आपके पास पैसे नहीं है तो आप जाइए अपनी पत्नी को बेच दीजिए। अगर आप लोगों को यही मानसिकता है तो अपनी बीवी को बेच आइए। ढेर सारे शौचालय बनवाने के लिए रुपए मांगने आते हैं और जब उन्हें पैसे मिल जाते हैं तो वे उन्हें फिचूल के चीजों में खर्च कर देते हैं'
देखें वीडियो-
#WATCH Aurangabad's DM Kanwal Tanuj says, " go sell your wife" to a person while addressing a public gathering on cleanliness (22.07) #Bihar pic.twitter.com/kqkQpVdC1q
— ANI (@ANI_news) July 23, 2017












Click it and Unblock the Notifications