'तेज' अगर 'लालू जी' के पुत्र नहीं होते तो उनकी कोई पहचान नहीं होती, कई ऐसे नेता घूम रहे हैं- हरिभूषण ठाकुर
BJP MLA Hari Bhushan Thakur News: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी बाज़ार सज चुका है। वहीं पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। इसी कड़ी में भाजपा विधायक (बिस्फी विधानसभा क्षेत्र, मधुबनी) ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव पर ज़ुबानी हमला बोला है।
वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार नाकाम है। आये दिन आपराधिक वारदातें बढ़ रही हैं, शराब बंदी पूरी तरह से फेल है। राजद कार्यकर्ताओं की हालत गुलामों से भी बदतर है। पिछले दिनों तेज प्रताप यादव ने अपने एक कार्यकर्ता को गले हाथ देकर धक्का दे दिया था।

तेज प्रताप यादव की बदसलूकी का वीडियो जब वायरल हुआ तो उन्होंने एक प्राथमिकी दर्ज करवाई, जिसमें कहा कि शराब के नशे में सुमंत यादव धक्का मुक्की कर रहा था। काफि मना करने के बाद भी नहीं माना, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने उसे हटाया।
विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने कहा कि प्रदेश सरकार शराबबंदी की राग अलाप रही है। वहीं उनके मंत्री ही शराब बंदी विफल होने का लिखित सबूत पेश कर रहे हैं। अगर बिहार में शराबबंदी सफल है तो फिर प्रदेश सरकार के मंत्री के पास शाराब पीकर कोई इंसान कैसे पहुंच सकता है। इससे साफ ज़ाहिर होता है कि प्रदेश सरकार अपने कामों में ज़मीनी स्तर किस प्रकार विफल है।
हरिभूषण ठाकुर बचोल ने तेज प्रताप यादव पर भी जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव अगर 'लालू जी' पुत्र नहीं होते तो उनकी कोई पहचान नहीं होती। बिहार में कई ऐसे नेता घूम रहे हैं। पिता के नाम की वजह से ही तेज प्रताप यादव को सियासत में जगह मिल पाई है। अगर लालू जी का नाम उनके साथ नहीं होता तो उन्हें कोई जानता तक नहीं।












Click it and Unblock the Notifications