Bihar Politics: 'INDIA गठबंधन' के पीएम उम्मीदवार हुए नीतीश, तो ये सीटें हो सकती हैं विकल्प
CM Nitish India Alliance, Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देशभर में राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। NDA के नेता पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं, वहीं 'INDIA गठबंधन' में अभी पीएम उम्मीदवार के चेहरे पर संशय बरक़रार है।
'इंडिया गठबंधन' में सीएम नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार को लेकर भी अटकलों का बाज़ार गर्म रहता है। इन्हीं चुनावी चर्चाओं के बीच सीएम नीतीश कुमार के लोकसभा चुनाव में बिहार और यूपी के सीटों से चुनाव लड़ने को संभावनाओं की सियासत शुरू हो चुकी है।

जदयू उत्तर प्रदेश के कई नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाक़ात कर उत्तरप्रदेश के फूलपुर सीट से चुनावी दांव खेले का आग्राह किया। यहां तक की जदयू उत्तर प्रदेश के नेताओं ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश के किसी भी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर सकते हैं।
यूपी जदयू के नेताओं ने कहा कि वह लोग चाहते हैं कि सीएम नीतीश कुमार देश के बड़े राज्यों में शुमार किए जाने वाले उत्तर प्रदेश से चुनावी दांव खेलें। वह लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार अगला लोकसभा चुनाव यूपी के फूलपुर, मिर्जापुर या फिर वाराणसी सीट से लड़ें।
जदयू नेता ने कहा कि ख़ास तौर से मौजूदा वक्त में पीएम मोदी वाराणसी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, इसलिए सीएम नीतीश कुमार ही वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा की हालत ख़राब हो जाएगी। आपको बता दें कि जदयू की उत्तर प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ सीएम नीतीश कुमार कई बैठकें भी कर चुके हैं।
सीएम नीतीश कुमार को लेकर जदयू नेताओं का कहना है कि विपक्षी एकता को मज़बूत करने में नीतीश कुमार ने अहम किरदार निभाया है। देश से भाजपा को चुनावी मात देने की रणनीति और जीत का मंत्र नेताओं और कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं।
जदयू नेताओं का कहना है कि अगर 'इंडिया गठबंधन' की तरफ़ से सीएम नीतीश को पीएम उम्मीदवार बनाया जाता है तो, वह विकल्प के तौर पर बिहार के नालंदा सीट से या फिर उत्तर प्रदेश के फूलपुर सीट से चुनावी दांव खेलते हुए पीएम मोदी को चुनौती हुए देते हुए नज़र आएंगे। विकल्प के तौर पर इन दो सीटों पर सीएम नीतीश कुमार मंथन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications