फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर IAS को मिला 20 रुपए का रिफंड, पूछा-'बताओ कहां निवेश करूं'

IAS Rahul Kumar ने फ्लाइट टिकट रद्द करने पर मिले 20 रुपए के रिफंड का पूरा किस्‍सा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

सोचो अगर करीब 14 हजार रुपए खर्च करके किसी फ्लाइट में टिकट करवाओ और किसी कारणवश टिकट कैंसिल करनी पड़े तो रिफंड के नाम पर महज 20 रुपए ही मिले। ऐसा एक आईएएस अधिकारी के साथ हुआ है।

बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी राहुल कुमार ने पूरे वाक्‍ये को ट्विटर पर न केवल शेयर किया बल्कि मजाकिया अंदाज में यह भी पूछा कि ये 20 रुपए को कहां निवेश करूं?

IAS rahul kumar

आईएएस राहुल कुमार ने ट्विटर पर टिकट कैंसिलेशन चार्ज की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'कृपया मेरे रिफंड के लिए कुछ अच्छी निवेश योजनाएं सुझाएं।'

दरअसल, आईएएस अधिकारी राहुल कुमार ने 13,820 रुपये में फ्लाइट टिकट बुक किया था और फिर किसी कारण से उन्‍होंने टिकट रद्द करवा दी। टिकट कैंसिल करने के बाद उन्हें केवल 20 रुपये का रिफंड मिला।

टिकट के शेष 13800 रुपए में से 11800 रुपए एयरलाइन कैंसिलेशन फीस, 2000 रुपए जीआई कैंसिलेशन फीस के नाम काट लिए गए। सारी कटौती के बाद उन्‍हें 20 रुपए का रिफंड किया गया है।

11 जुलाई को ट्वीट पर पूरा वाक्‍या शेयर किया। अब तब 5 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। 5600 से अधिक लाइक्स मिले हैं। इसे 561 से अधिक बार रीट्वीट किया गया है।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+