Jehanabad News: DM ने की मासिक बैठक, पाई अनियमितता, ‘कंट्रोल एक्ट 2016’ के तहत् कार्रवाई का निर्देश
Jehanabad DM News: 12 सिंतबर गुरुवार अपराह्न 11:30 बजे जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की मासिक बैठक की गई। मीटिंग में आपूर्ति विषयों से संबंधित अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। नीचे दिए गए बिन्दुओं की समीक्षा के बाद दिशा निर्देश जारी किये गये।
सबसे पहले खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जहानाबाद जिलान्तर्गत माह अगस्त, 2024 का खाद्यान्न वितरण 89.72 प्रतिशत है तथा प्रखण्ड घोषी का वितरण अन्य प्रखण्डों की अपेक्षा कम है। इस हेतु निर्धारित तिथि तक शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण के लिए सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को निदेश दिया गया।

आधार सीडिंग एवं ई-के0वाई0सी0 की समीक्षा की गई, जिसमें पाया गया कि जहानाबाद जिलान्तर्गत आधार सीडिंग 98.41 एवं ई0के0वाई0सी0, 71 प्रतिशत हुआ है,जिसकी राज्य में क्रमशः 6वीं एवं 4वीं रैकिंग है। आधार सीडिंग एवं ई-के.वाई.सी. शत-प्रतिशत करने हेतु उपस्थित, अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को कार्य का लक्ष्य निर्धारित कर तदनरूप शीघ्र पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
जन वितरण प्रणाली दुकानों का किये गये निरीक्षण से संबंधित प्रतिवेदन के अवलोकनोपरान्त पाया गया कि जहानाबाद जिलान्तर्गत माह अगस्त, 2024 में ,कुल 172 जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया गया है, जिसमें 28 जन वितरण प्रणाली विक्रेता के विरूद्ध अनियमितता पायी गयी।
अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद को 'कंट्रोल एक्ट 2016' के तहत् नियमानुसार उक्त जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में खाद्यान्न उठाव/वितरण में पारदर्शिता लाने एवं कालाबाजारी को रोकने हेतु विभागीय निर्देशानुसार जन वितरण प्रणाली की दुकानों का रोस्टर के अनुसार निरीक्षण करने हेतु उपस्थित सभी पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है।
बैठक में राशन कार्ड संबंधित सभी लंबित मामलों का निष्पादन अविलंब करने का निदेश दिया गया। साथ ही यह भी निदेश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में राशन कार्ड के आवेदन एक्सपाय नहीं हो, इसके लिए गंभीरतार्वूक ध्यान में रखकर इसका समय-सीमा के अंदर निष्पादन करेंगे। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications