Bihar News: गिरिराज सिंह के प्रतिनिधि की 'काली कमाई' का मेरे पास है सबूत, जरूरत पड़ने पर करूंगा पेश- विनोद

MP Giriraj Singh News: बिहार के बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं का अपने ही सांसद को लेकर विरोध बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाज़ी करते हुए बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के काफिले को काला झंडा भी दिखाया।

भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता विनोद बाबा ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में ना सिर्फ़ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला बोला, बल्कि सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर पर भी गंभीर आरोप लगाए। विनोद बाबा ने कहा कि सांसद गिरिराज सिंह के प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर की काली कमाई का मेरे पास सबूत है।

MP Giriraj Singh News

सांसद गिरिराज सिंह के जिला के प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर पेशे से वकील हैं। जब उन्होंने जिला अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था तो उनके प्रस्तावक ने भी उन्हें वोट नहीं दिया था। इसके बावजूद सांसद गिरिराज सिंह ने अमरेंद्र कुमार अमर को अपना प्रतिनिधि बनाया।

Recommended Video

    अपनी ही पार्टी के सांसद का क्यों कर रहे हैं विरोध, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ये जवाब

    अमरेंद्र कुमार अमर कमीशन वसूलने में एक्सपर्ट है, इसलिए ही गिरिराज सिंह ने उसे अपना प्रतिनिधि बनाया। रिफाइनरी काफी बहाली हुई लेकिन बेगूसराय के एक युवक को भी नौकरी नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि फोर्थ ग्रेड की बहाली में दस लाख रुपये का कमीशन सेट था।

    केंद्र सरकार को चाहिए कि अमरेंद्र कुमार अमर के संपत्ति की जांच करे। दो पेट्रोल पंप उसके पास है, तीसरे पेट्रोल पंप का लाइसेंस मिलने वाला है। दलाली से उसने अकूत संपत्ति जमा किया है। सांसद गिरिराज सिंह के लिए भ्रष्ट शब्द की कोई सीमा नहीं है, जो उसके लिए इस्तेमाल किया जाए।

    सांसद गिरिराज सिंह द्वारा दिये गये रोड 6 महीने में ही जर्जर हो गए, क्योंकि इसमें 20 फीसद का कमीशन सेट है। 10 फीसद कमीशन सांसद का प्रतिनिधि कमीशन लेता है। 10 फीसद सांसद गिरिराज को कमीशन जाता है। डिपार्टमेंट की कमीशखोरी अलग ही है।

    इतना ज़्यादा कमीशन देने के बाद कोई कॉन्ट्रैक्टर कहां से सड़क या फिर अन्य निर्माण गुणवत्ता के साथ कर पाएगा। विनोद बाबा ने कहा कि मैं यह ऐसे नहीं कह रहा हूं, इसका सबूत मेरे पास है। जिसने काम किया है और जिसने अमरेंद्र कुमार अमर को रुपया दिया है उसका कई वीडियो मेरे पास है। बिना सबूत के मैं कोई बात नहीं करता हूं, जब ज़रूरत पड़ेगी मैं कोर्ट में वह पेश करूंगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+