पति पर चढ़ा शराब का नशा, पत्नी के नाजुक अंग को आग से दागा

ति-पत्नी के पवित्र रिश्ते के बीच हैवानियत का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे कि हमेशा एक दूसरे के साथ रहने का वादा करने वाला पति इतना हैवान कैसे हो सकता है।

पटना। पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते के बीच हैवानियत का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे कि हमेशा एक दूसरे के साथ रहने का वादा करने वाला पति इतना हैवान कैसे हो सकता है। मामला बिहार के बेगूसराय का है जहां शराब के नशे में हैवान बने पति ने अपनी ही पत्नी के नाजुक अंगों को आग से दाग दिया।

शराब ने बनाया हैवान

शराब ने बनाया हैवान

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के बेगूसराय जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के रहने वाले रमेश की शादी आज से 5 वर्ष पहले जिले के ही पल्लवी के साथ धूमधाम से की गई थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक तो इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक रहा पर बच्चा होने के बाद इनके रिश्तों में खटास आना शुरू हो गया। छोटी सी छोटी सी बात पर दोनों में भयंकर लड़ाई हो जाती थी। कई बार इस लड़ाई में आसपास के लोग को भी हस्तक्षेप करना पड़ा तब मामला शांत होता था। रमेश धीरे धीरे शराब के नशे में खोता चला गया और नतीजा ऐसा हुआ कि शराब ने उसे पति से हैवान बना दिया।

सिगरेट से नाजुक अंगों को दागा

सिगरेट से नाजुक अंगों को दागा

पल्लवी के लाख समझाने के बाद भी रमेश नहीं सुधरा और रोजाना शराब की नशे में पत्नी को तरह तरह से प्रताड़ित करने लगा लेकिन शुक्रवार रात तो उसने हद कर दी। शराब के नशे में रमेश ने पहले पत्नी की जमकर पिटाई की और फिर सिगरेट से उसके नाजुक बदन के साथ-साथ गुप्तांग को भी दाग दिया। रमेश यहीं नही रुका उसके बाद उसने पल्लवी को घर से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया और वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। पति के आंतक से छुटकारा पाने के लिए पल्लवी थाने गई लेकिन वहां थानेदार ने उसकी शिकायत सुनने की बजाय उसे वहां से भगा दिया।

पल्लवी का दर्द सुन एसपी का पिघला दिल

पल्लवी का दर्द सुन एसपी का पिघला दिल

थाने से न्याय नहीं मिलने के बाद पीड़िता जिले के एसपी रंजीत मिश्रा के पास पहुंची और पति की हैवानियत की सारी करतूत सुनाई जिसके बाद एसपी ने नजदीकी थाने को मामला दर्ज कर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी रंजीत मिश्रा ने बताया कि महिला के द्वारा अपने पति पर हैवानियत करने का आरोप लगाया गया है तथा इस मामले में जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है हालांकि आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से फरार है। वहीं पीड़िता को थाने से भगाने वाले पुलिस वालों की भी जांच की जा रही है जांच के बाद उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+