गैर की बाहों में दिखी पत्नी तो पति ने प्रेमी को दी दर्दनाक मौत...
पटना। पति से तलाक के बाद पत्नी मायके चली गई थी, जहां कुछ दिन रहने के दौरान उसे एक लड़के से प्रेम हो गया। लड़का उसकी हकीकत जानता था और हमेशा के लिए साथ रहने का वादा भी किया था। महिला भी अपने प्रेमी के साथ घूमने-फिरने लगी और शादी की तैयारी में लग गई। इसी दौरान जब वह शहर के पार्क में अपने प्रेमी के साथ घूमने गई तभी वहां उसका पूर्व पति पहले से मौजूद था। अपनी आंखों से पत्नी को गैर की बाहों में देख पति गुस्से से लाल हो गया। फिर पूर्व पत्नी के प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए उसने एक खौफनाक साजिश रची और देर शाम सुनसान जगह देखते ही चाकू से प्रेमी के सीने में 17 वार करते हुए उसकी दर्दनाक हत्या कर दी।

लड़की के पूर्व पति ने दिया हत्या को अंजाम
पति को चाकू से वार करते हुए जब लोगों ने देखा तो हत्या की खबर नजदीकी थाने में दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल करना शुरु कर दिया। इसी दौरान पुलिस को यह पता चला की मामला यह प्रेम-प्रसंग का है और लड़की के पूर्व पति ने ही इसे अंजाम दिया है। फिर क्या था उसके पहले पति को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपनी गुनाह कबूल कर लिया।

क्या था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है जहां की रहने वाले गुड्डू की शादी आज से 5 साल पहले तरन्नुम के साथ हुई थी। पर शादी के 2 साल बाद ही इन दोनों में विवाद होना शुरू हो गया और एक दिन गुड्डू ने उसे तलाक देते हुए घर से बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद वह अपने मायके चली गई और वहीं के रहने वाले चिंटू से प्यार करने लगी। चिंटू से शादी की बात हुई और वह तैयार हो गया। इसी बीच इन दोनों को अपनी आंखों से एक दूसरे के बाहों में झूमते हुए उसके पहले पति ने देख लिया और उसे रास्ते से हटाने के लिए एक खौफनाक साजिश रची । फिर रात के अंधेरे में चाकू से 17 बार करते हुए चिंटू की हत्या कर दी गई। वही मामले की जांच पड़ताल कर रही पुलिस को यह पता चला की तलाकशुदा महिला और चिंटू के बीच अवैध प्रेम संबंध चल रहा था इसी को लेकर उसकी हत्या हुई है।
अभी तक तीन की गिरफ्तारी
इस मामले में महिला के पूर्व पति गुड्डू को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के बाद उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं इस मामले में गुड्डू के साथ साथ उसके भाई सलीम को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए जिले के SP ने बताया कि इस हत्याकांड मामले में अब तक 3 लोगों की गिरफ्तारी की गई है जिसमें सभी से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इस हत्या कांड में और कौन-कौन से लोग शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications