Bihar News: सऊदी में बैठे पति ने वाट्सएप पर दिया तलाक, पत्नी ने किया ऐसा काम की आना पड़ गया गांव
Teen Talaq On WhatsApp: तीन तलाक पर देश में तीन सरकार ने रोक लगा दी है। इसके बाद भी अगर कोई तीन तलाक देता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही तीन साल तक सजा का भी प्रावधान है। तीन तलाक पर कानून बन जाने के बाद भी तीन तलाक से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले तीन तलाक का ताज़ा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने वाट्सएप पर ही अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में व्हाट्सएप पर तलाक देने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि सऊदी अरबिया से शख्स न व्हाट्सएप पर ही मुजफ्फरपुर में रह रही अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाते हुए, प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पत्नी की शिकायत के बाद सऊदी में रह रहे पति को गांव वापिस लौटना पड़ा
पति पर दर्ज करा दिया। केस दर्ज होने के बाद पति को सऊदी अरब से लौटना पड़ गया। मिली जानकारी के मुताबिक 6 दिसंबर 2018 को महिला का निकाह महेशी स्थान (औराई थाना क्षेत्र) निवासी अज़ीज़ उल हसन के बेटे नसरुद्दीन से हुआ था। शादी के 5 साल गुज़र जाने के बाद शख्स ने पत्नी को तलाक दे दिया।
पीड़िता कोकीरबाड़ा गांव (औराई थाना क्षेत्र) की निवासी है। उसने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक चल रहा था। दोनों को एक बेटा भी है। काम के सिलसिले में नसरुद्दीन हैदराबाद गया और उसके बाद सउदी अरबिया चल गया। अब सउदी से ही उसने वाट्सएप पर पत्नी को तलाक दिया।
पीड़िता ने बताया कि महिला थाने में साल 2023 में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शादी के बाद से पति पैसे की मांग करते हुए मारपीट करता था। मायके से पैसा नहीं लाई तो वह कमाने के लिए हैदराबाद गया और उसके सउदी चला गया और अब तलाक भी दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications