बिहार के स्कूलों में छुट्टियां हुईं कम, बोले गिरिराज सिंह- मुमकिन है कल शरिया कानून लागू हो जाए
Government Holidays Decreased In School: बिहार में सरकारी स्कूलों में कम की गई छुट्टियों को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। छुट्टी कम करन के फ़ैसले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में त्योहारों की छुट्टियां रद्द करने पर ट्वीट किया है। उन्होंने ने ट्वीट कर लिखा कि शिक्षा विभाग,बिहार सरकार द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

कल मुमकिन है कि बिहार में शरिया लागू कर दी जाये और हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लग जाये। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ग़ौरतलब है कि बिहार के स्कलों में छुट्टी रद्द नहीं की गई हैं, बल्कि छुट्टियों की तादाद कम कर दी गई है।
बिहार में इस साल स्कूलों में बची हुई छुट्टियों की तादाद 23 से घटाकर 11 कर दी गई है। नई सूचना के मुताबिक अब त्योहारों में सितंबर से दिसंबर के बीच 11 दिन ही स्कूल बंद रहेंगे। इस बाबत शिक्षा विभाग की तरफ़ से नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है।
केके पाठक (अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब रक्षा बंधन की 30 अगस्त को छुट्टी नहीं होगी। पहले रक्षा बंधन के लिए 30 अगस्त को छुट्टी होती थी। पहले दिवासी से लेकर छठ पूजा तक 9 दिनों की छुट्टी होती थी। अब सिर्फ 4 दिनों की छुट्टी होगी।
नए आदेश के मुताबिक सरकारी स्कूलों में 12 नवंबर को दिवाली की छुट्टी, चित्रगुप्त पूजा की 15 नवंबर को छुट्टी और छठ पूजा की 19 और 20 नवंबर को छुट्टी होगी। वहीं दुर्गा पूजा को लेकर 6 दिनों की छुट्टी होती लेकिन रविवार जोड़कर 3 दिनों की छुट्टी दी गई है।
छुट्टियां कम करने को लेकर शिक्षा विभाग की तरफ़ से कहा गया है कि शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 के मुताबिक प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम 200 दिन और कक्षा 6 से लेकर 8 तक के विद्यालयों में कम से कम 220 दिन काम करने का प्रावधान है।
परीक्षा, चुनाव, त्योहार, प्राकृतिक आपदा, कानून-व्यवस्था समेत अन्य प्रकार के कामों की वजह से पठन-पाठन का काम प्रभावित होता है। इसके अलावा प्रदेश के सभी ज़िलों में त्योहारों पर एक तारीख को स्कूल बंद भी नहीं होते हैं। कही बंद तो कहीं खुले रहते हैं। इन्हीं सब मामलों को देखते हुए विभाग ने सभी स्कूलों मे बची हुईं छुट्टियां तय की हैं, जिनमें प्रदेश के सभी स्कूल बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications