हरियाणा के नए CM Nayab Singh का बिहार से रहा है खास ताल्लुक, बहुत ही कम लोग जानते हैं ये बात
Haryana CM News: देश भर में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है। विभिन्न रणनीतियों के तहत पार्टी नेता सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में भाजपा भी लोकसभा चुनाव में जीत की कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर को अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा। उनकी जगह पर अब नायब सिंह सैनी सीएम बनेंगे। सूत्रों की मानें तो मनोहर लाल खट्टर को इस वजह से इस्तीफ़ा देना पड़ा, क्योंकि भारी तादाद में जाट वोटर्स उनसे ख़फ़ा थे।

भारतीय जनता पार्टी के सर्वे के मुताबिक अगर मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ती है तो, जाट मतदाता भाजपा से किनारा कर कांग्रेस के साथ जा सकते हैं। इसलिए मनोहर लाल खट्टर को इस्तीफ़ा देना पड़ा।
हरियाणा के नए सीएम के लिए नायब सिंह सैनी के नाम पर मनोहर लाल खट्टर के सहमति से ही मुहर लगी है। नायब सिंह सैनी का बिहार से ख़ास ताल्लुक रहा है, इसे बहुत कम ही लोग जानते हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या ख़ास कनेक्शन है, तो आइए जानते हैं।
हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी बिहार से गहरा नाता है। इस बात की जानकारी शपथ पत्र से मिली है। दरअसल हरियाणा विधानसभा चुनाव (साल 2014) में नायब सिंह ने नारायणगढ़ सीट से नामांकन दाखिल करने के दौरान दिए शपथ पत्र में इसका जिक्र किया है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से उन्होंने साल 1996 में से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद साल 2010 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से उन्होंने एलएलबी की डिग्री हासिल की।
नायब सिंह सैनी के सियासी सफर की बात करें तो उन्होंने पार्टी विधायक, के बाद राज्यमंत्री का दर्जा पाया। इसके बाद उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई। वहीं सांसद और प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी निभाते हुए अब मुख्यमंत्री का ताज अपने नाम किया है।












Click it and Unblock the Notifications