हार्दिक पटेल पहुंचे बिहार, तेजस्वी से मिलेंगे पर नीतीश कुमार से नहीं
पटना। पटेल जागरूकता सम्मेलन में शामिल होने के लिए गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल शुक्रवार को पटना पहुंच गए थे। हार्दिक ने स्पष्ट रुप से कहा कि वह यहां नीतीश कुमार से नहीं मिलेंगे। हालांकि उन्होंने तेजस्वी से मिलने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यदि नीतीश भी इस गठबंधन में शामिल होते तो बेहतर होता।

बिहार आने के प्रयोजन को जाहिर करते हुए कहा की हार्दिक ने कहा कि पाटीदारों के सम्मलेन में शामिल होने आये हैं। बिहार के राजनितिक परिवेश पर पूछे गए सवालों के जबाब में उन्होंने कहा कि मेरा एक ही रास्ता है। बिहार में शिक्षा और युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए आया हूँ। किसी के समर्थन या विरोध में नहीं आया हूँ ।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में राहुल जी से मिलना चाहता था लेकिन वह नहीं थे इसलिए नहीं मिल पाया। बिहार आया हूँ तो लालू जी से मिलता लेकिन वह नहीं है इसलिए तेजस्वी से मिलने का मन बनाया है ।
हार्दिक पटेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ इशारा करते हुए कहा है की उन्होंने अब रास्ता बदल लिया है। इससे बिहार बदलता है तो बेहतर है लेकिन सिर्फ अपना वजूद बचाने के लिए वो वहां गए हैं इसका कोई औचित्य नहीं बनता है।
हार्दिक ने कहा की देश को आगे ले जाना है इसलिए मेहनत कर रहा हूँ। मैं मानता हूँ कि सब साथ रहेंगे तभी ये देश बच पाएगा। इसलिए ज़रुरी है कि सब एक साथ आएं।
गौरतलब है की हार्दिक पटेल सरदार पटेल जागरूकता मंच द्वारा आयोजित सम्मेलन को शनिवार को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका संबोधन भी होना है। इस कार्यक्रम में पूरे बिहार के किसानों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में किसानों की समस्या पर बात होगी। इसके साथ ही गन्ना किसानों की परेशानी के मुद्दे को भी उठाया जाएगा। इससे पहले हार्दिक पटेल भिखना पहाड़ी स्थित पटेल छात्रावास में छात्रों से मिलेंगे और किसानों व आरक्षण के मुद्दे पर बातचीत करेंगे ।
यह भी पढ़ें- NH-2 टोलप्लाजा पर कर्मचारी को बदमाशों ने गोली मारी, CCTV में कैद हुई वारदात
-
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा












Click it and Unblock the Notifications