बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा के काट दिए हाथ, कोई बचाने नहीं आया

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में अपराधियों की एक बार फिर दिल दहलाने वाली करतूत सामने आई है। बिहार पुलिस में भर्ती के फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रही एक छात्रा को रोकते हुए उसका हाथ काट दिया गया। इस दौरान छात्रा जोर-जोर से बचाओ -बचाओ की आवाज लगा रही थी पर कोई भी उसे बचाने के लिए नहीं आया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए आसानी से घटनास्थल से फरार हो गया। मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

 Hand of a student chopped by criminlas in Bihar

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली एक छात्रा बिहार पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट की तैयारी के लिए सुबह अपने घर से निकली थी। वह पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रही थी। वह हर रोज सुबह दौड़ के लिए आरपीएफ बैरक जाती थी जहां प्रैक्टिस करती थी। इसी दौरान अपराधियों ने उसे अपना निशाना बनाया। जमालपुर की निवासी पूजा जैसे ही घर से दूर आरपीएफ बैरक प्रैक्टिस करने के लिए पहुंची, उसे अपराधियों ने पकड़ लिया और उसका हाथ काट दिया। युवती चिल्‍लाती रही, लेकिन कोई उसे बचाने के लिए सामने नहीं आया।

 Hand of a student chopped by criminlas in Bihar

जब अपराधी हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गए तो मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूजा को गंभीर हालत में इलाज के लिए रेलवे अस्पताल भर्ती कराया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के द्वारा धारदार हथियार से पूजा की दाहिनी हाथ की कलाई काट दी गई है। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है और फिलहाल पीड़िता को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता के पिता के अनुसार, पूजा और पूरे परिवार वालों की अब तक किसी से भी दुश्मनी नहीं थी। अपराधी ने ऐसा क्यों किया इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है? पुलिस घटना के अनुसंधान में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+