खतरनाक स्टंट कर 7वीं बार बनाया World Record, जानिए कौन हैं धर्मेंद्र सिंह जिन्हें मिली हैमर हेडमैन की उपाधि
धर्मेंद सिंह ने 1 मिनट में सिर से 51 नारियल फोड़ने का रिकॉर्ड बनाने के बाद अब 1 मिनट में 21 कच्चे बेल सिर से फोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। सातवीं बार विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद उन्हें हैमर हेडमैन की उपाधि दी गई है।

Hammer Head Man: बिहार के लाल अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए देश से लेकर विदेशों तक प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। बिहार के नाम विभिन्न क्षेत्रों में विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। अब कैमूर के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह ने खतरनाक स्टंट कर सातवीं बार विश्व रिकॉर्ड बनाया है। धर्मेंद्र सिंह ने 1 मिनट में 21 बेल सिर से फोड़कर यह वर्ल रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले उन्होंने 1 मिनट में 51 नारियल सिर से फोड़ कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
अगरतल्ला में बनाया विश्व रिकॉर्ड
त्रिपूरा की राजधानी अगरतल्ला में उन्होंने रविवार को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। नेताजी वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन ने ऑनलाइन वर्ल रिकॉर्ड गेम का आयोजन किया था। इस गेम में धर्मेंद्र सिंह ने सिर से 1 मिनट में 21 कच्चे बेल बेल फोड़े। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता 32 देशों के खिलाड़ियों ने हिससा लिया था। धर्मेंद्र ने सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया। भारत की तरफ़ से धर्मेंद्र पहले नंबर पर रहे, वहीं चीन के खिलाड़ी 17 बेल फोड़कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलड़ी ने 15 बेल फोड़कर तीसरा स्थान हासिल किया।
धर्मेंद्र सिंह को मिली हैमर हेडमैन की उपाधि
धर्मेंद्र सिंह कैमूर के रामगढ़ के रहने वाले हैं, 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड पहले से उनके नाम पर दर्ज थे। यह सातवां वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया है। सिर से नारियल तोड़ना, सिर से कच्चे बेल तोड़ना, दांत से सरिया मोड़ना, सिर से सरिया मोड़ना, स्किपिंग, बैक साइड से सरिया मोड़ना जैसे हैरतअंगेज कारनामे से उन्होंने 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जिसमें से चार गिनीज बुक ऑफ में रिकॉर्ड में भी दर्ज हैं। मौजूदा वक्त में धर्मेंद्र त्रिपुरा स्टेट राइफल्स में जवान हैं। सातवां विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के अधिकारियों ने धर्मेंद्र सिंह के हैमर हेडमैन की उपाधि दी है।
ये भी पढ़ें: Motivational Story: 'टाइगर सर' को समाज ने कहा था पागल, अब तारीफ़ करते नहीं थक रहे लोग
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी












Click it and Unblock the Notifications