Bihar By Election: उपचुनाव में BJP को समर्थन देने के लिए मांझी की पार्टी ने रखी 3 शर्तें, चढ़ा सियासी पारा
Bihar By Election: दानिश रिजवान ने कहा कि दो दिन के अंदर भाजपा उनकी तीनों शर्ते को मान लेती है, पार्टी के नेता ने साफ कर दिया है कि वह लोग उपचुनाव में भाजपा को समर्थन देने के लिए तैयार हैं। दानिश रिजवान ने भाजपा के...
Bihar By Election: बिहार में तख्ता पलट होने के साथ दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नें प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। आए दिन विभिन्न दलों के नेता उपचुनाव को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच जीतन राम मांझी की पार्टी ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान के जारी वीडियो ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। दानिश रिजवान ने उपचुनाव में भाजपा को समर्थन देने का ऑफर देते हुए तीन शर्ते रखी हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी तीन शर्ते भारतीय जनता पार्टी मान लेती है तो, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा बिहार में हो रहे उपचुनाव में भाजपा को समर्थन देने के लिए तैयार है।

बिहार में हो रहे उपचुनाव का आज आखिरी दिन है। गोपालगंज और मोकामा सीट पर चुनाव प्रचार थमने से कुछ देर पहले दानिश रिजवान के वीडियो से सियासी हलचल बढ़ गई है। दिश रिजवान ने वीडियो के ज़रिए कहा कि भाजपा रोज़गार नहीं दे रही है, इसलिए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा उसका विरोध कर रही है। वहीं उन्होंने पार्टी का भाजपा को समर्थन देने की पहली शर्त लोगों को रोज़गार देना रखी है। दूसरी शर्त सभी लोगों के खाते में 15 लाख रुपये भेजने की शर्त रखी है। इसके अलावा तीसरी शर्त बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की रखी है। दानिश रिजवान ने कहा कि अगर भाजपा उनकी ये तीन शर्तों पर हामी भरती है तो उनकी पार्टी उपचुनाव में भाजपा का समर्थन करेगी।
दानिश रिजवान ने कहा कि दो दिन के अंदर भाजपा उनकी तीनों शर्ते को मान लेती है, पार्टी के नेता ने साफ कर दिया है कि वह लोग उपचुनाव में भाजपा को समर्थन देने के लिए तैयार हैं। दानिश रिजवान ने भाजपा के सामने शर्त रखने के बाद चिराग पासवान पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि दो दिन के बिहार उपचुनाव में चिराग पासवान भाजपा के साथ घूम रहे हैं। केंद्र में मंत्री बनने की तो चिराग को लालच तो नहीं है।
Recommended Video
ये भी पढ़ें: Bihar By Election: राजद प्रत्याशियों के चुनावी प्रचार से नीतीश ने किया किनारा, अटकलों का बाज़ार गर्म












Click it and Unblock the Notifications