हाजीपुरः सीओ के साथ लोगों ने की गाली-गलौज और दी हत्या करने की धमकी
हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर जिले के अनवरपुर चौक के पास सीओ के ट्रांसफर होने के बाद होटल में विदाई समारोह के दौरान सीओ राणा अक्षय प्रताप सिंह के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर दी। साथ ही दुर्व्यवहार करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। बता दें कि सीओ के साथ विवाद करने वाले फतेहपुर गांव के कुछ लोग थे। इस कार्यक्रम में राघोपुर बीडीओ ललन चौधरी के साथ प्रखंड और अंचल कार्यालय के कई कर्मचारी व बड़ी संख्या में गांव के लोग उपस्थित थे।

बताया जा रहा है कि सीओ के होटल से निकलने के बाद फतेहपुर निवासी राणा रणजीत सिंह के पुत्र रविकांत सिंह व उनके भतीजे मुकेश सिंह सीओ के साथ गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान सीओ के साथ दुर्व्यवहार, धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद यहां अफरातफरी मच गई।
बताते हैं कि रविकांत सिंह व मुकेश सिंह सीओ पर रुपये लेकर एक जमीन का दाखिल खारिज करने का आरोप लगा रहे थे।जानकारी के अनुसार फतेहपुर निवासी अर्जुन सिंह ने 8.75 डिसमिल व सुनील सिंह ने 2.25 डिसमिल जमीन फतेहपुर निवासी चंद्रभूषण सिंह, चंद्रमोहन सिंह, अवधेश सिंह समेत 10 लोगों से रजिस्ट्री कराई थी।
वहीं बिहार के कटिहार जिले में शराब के नशे में युवक ने पुलिस को मामा कह दिया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने युवक की सरेआम पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि युवक शराब के नशे में किस तरह धुत पड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications