बिहार: जमीन खोद कर पुलिस ने निकाला लूट का 'खजाना', लुटेरों का तरीका देखकर हैरानी में पड़ गई थी पुलिस

बिहार: जमीन खोद कर पुलिस ने निकाला लूट का 'खजाना', लुटेरों का तरीका देखकर हैरानी में पड़ गई थी पुलिस

हाजीपुर, 21 दिसंबर: खबर बिहार के हाजीपुर जिले से है। यहां पुलिस ने ज्वेलरी शॉप से करोड़ों रुपए की लूट का एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। लूट की वारदात जितनी हैरान करने वाली थी, उतना ही हैरान करने वाला जेवरात को छिपाने का तरीका भी था। जी हां..लूटेरों ने करोड़ों की ज्वेलरी को जमीन में दफन कर कंक्रीट डाल दिया था। लेकिन लूटेरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जमीन खोदकर लूटी गई करोड़ रुपए की ज्वेलरी को बरामद किया है।

Hajipur News: Robbers crores jewellery buried in the ground it and put concrete

दो महीने पहले हुई थी लूट की ये वारदात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 अक्टूबर को हाजीपुर जिले के एक ज्वेलरी शॉप से लूटेरों ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ज्वेलरी लूट ली थी। इस घटना की जांच कर रही पुलिस ने तीन लूटेरों को गिरफ्तार कर दो महीने बाद चौंकाने और हैरान करने वाला खुलासा किया है। पुलिस की मानें तो गिरफ्त में आए लुटेरे बेहद शातिर किस्म के निकले, जिनपर बिहार के कई जिलों में लूट के दर्जनों मामले दर्ज थे।

जमीन में दफन कर ऊपर से डाल दिए थे कंक्रीट
इन शातिर लुटेरों ने पुलिस की नजरों से बचाने के लिए करोड़ों रुपए के जेवरात को हैरान करने वाले शातिराना अंदाज में छिपा रखा था। लुटेरों ने लूटे गए जेवरात को जमीन में दफन दिया। इनता ही नहीं, उपर से कंक्रीट डाल दिए था। लेकिन लुटेरों की शातिर हरकत काम न आई। पुलिस ने जमीन खोदकर जेवरात बरामद कर लिया है। पुलिस को करीब 3 किलो 296 ग्राम चांदी और सोने के जेवरात बरामद हुए है।

4 से 5 फीट खोदने पड़ी जमीन
वैशाली के एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कुख्यात सुजीत कुमार उर्फ थपची समेत तीन लूटेरों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग के विरुद्ध पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण और वैशाली जिले के विभिन्न थाने में करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मामले पहले से दर्ज है। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक कट्टा, दो कारतूस, 20 किलो से अधिक गांजा, चोरी की बिना नंबर प्लेट का एक बाइक और आदित्य ज्वेलर्स के 2 किलो 880 ग्राम गोल्ड प्लेटेड चांदी के आभूषण और 416 ग्राम सोने के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि भारी मात्रा में बरामदगी संजय पासवान के घर से हुई, उसने अपने घर के पीछे 4-5 फ़ीट जमीन खोद कर जेवरात को मिट्टी के अंदर दबा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+