तीन लड़कों को घर में बुला, दादी ने ही करवाया पोती का गैंगरेप

रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला बिहार के बेगूसराय जिले में प्रकाश में आया है जहां एक दादी ने ही दरिंदों के साथ मिलकर अपनी नाबालिग पोती को उसके हवाले कर दिया।

पटना। रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला बिहार के बेगूसराय जिले में प्रकाश में आया है जहां एक दादी ने ही दरिंदों के साथ मिलकर अपनी नाबालिग पोती को उसके हवाले कर दिया। फिर दरिंदों के आगे नाबालिग बच्ची चिल्लाती रहती है पर उसकी चीख ना तो दरिंदों ने सुनी न ही उसकी दादी ने। दरिंदे अपनी हवस की भूख मिटाने के बाद उसे छोड़ कर चले गए । लेकिन इस बात की जानकारी बच्ची ने रोते हुए पड़ोस वालों को सुनाई फिर आस-पास के लोगों ने बच्ची को थाने ले गए जहां आरोपी दादी के साथ साथ सभी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

चिल्लाती रही लड़की, लेकिन किसी को नहीं आई दया

चिल्लाती रही लड़की, लेकिन किसी को नहीं आई दया

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक दादी ने अपनी ही सगी पोती को गांव के ही 3 लड़कों के हवाले कर दिया। जहां तीनो ने लड़की के जिस्म को निछोड़ते हुए अपनी हवस की भूख मिटाई। जब इस बात की जानकारी आस-पास के लोगों को हुई तो उन्होंने थाने पहुंचकर दादी और गांव के चंद्रकांत पाठक, पंकज कुमार तथा नीतीश कुमार खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

दादी से सुबह हुआ था झगड़ा

दादी से सुबह हुआ था झगड़ा

थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा की उसके मां-बाप प्रदेश में रहकर नौकरी करते हैं और वह घर में अकेली दादी के साथ रहती थी। किसी बात को लेकर दादी से सुबह उसका झगड़ा हुआ था फिर देर रात गांव के ही तीन लड़के को अपने घर बुलाया और उसे हमारी इज्जत लूटने को कहा। दादी के कहने के बाद तीनों लड़के हमारी तरफ टूट परे और मारपीट करते हुए शारीरिक संबंध बनाए। जब सुबह हुई तो हमने पड़ोस के लोगों से दादी की करतूत बताए जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने थाने पहुंचे।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस

आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस

वही मामले की जानकारी देते हुए जिले के SP ने बताया कि नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है इसमें दादी के साथ साथ गांव के तीन लोगों को अभियुक्त बनाया गया है और सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वही पीड़ित नाबालिग बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+