'महागठबंधन सरकार' सभी धर्मों और जातियों के लिए काम कर रही है, BJP नेता दे रहे बेतुका बयान- मृत्युंजय तिवारी

Bihar News: बिहार में सरकारी स्कूलों में छुट्टियों को लेकर जारी कैलेंडर के बाद सियासी बयनाबाज़ी तेज़ हो चुकी है। वहीं भाजपा नेताओं ने भी जमकर निशाना साधा, भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश सरकार ने हिंदू विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। वहीं महागठबंधन के नेताओं ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में छुट्टियों पर सियासत करने का कोई मतलब नहीं है। यह व्यवस्था पहले से ही है, संविधान में ये है कि अल्पसंख्यकों के लिए अलग शिक्षण संस्थान है। भाजपा जब शासन में थी तो उस दौरान भी ये लागू था।

Grand alliance is working for all religions and castes, BJP leaders are giving absurd statements - Mrityunjay Tiwari

महागठबंधन की सरकार बनी, जनता के हितों के लिए कई सारे फैसले लिए जा रहे हैं। युवाओं को रोज़गार दिया जा रहा है। अब भाजपा वालों को मुद्दा ही नहीं मिल रहा है, इसलिए वह लोग धर्म के चश्में से हर चीज़ देख रहे हैं। स्कूलों में छुट्टियों को लेकर सियासत वाली कोई बात ही नहीं है।

विपक्ष का काम है सरकार को आइना दिखाना, लेकिन भाजपा वाले अन्य मुददों पर बात नहीं करते हैं। हिंदू-मुस्लिम करने में तुरंत एक्टिव हो जाते हैं। इसी से ज़ाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता क्या है। छुट्टि को लेकर वैसी कोई बात ही नहीं थी, जिसे लेकर भाजपा वालों ने हाय तौबा मचाया।

बिहार में लाखों लोगों को रोज़गार मिला, लोग शिक्षक बने तो क्या उसमे हिंदू-मुलिम को देखते हुए नौकरी दी गई। महागठबंधन की सरकार सभी धर्मों और जातियों के लिए काम कर रही है। प्रदेश में सभी वर्गों का विकास हो रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा जो छुट्टि का कैलेंडर जारी हुआ है, उसमे संशोधन की ज़रूरत होगी तो किया जाएगा। पहले भी कई बार संशोधन हुआ है।

भाजपा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय को सांप्रदायिकता का रंग देना चाहती है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह लोग बेतुकी बयानबाज़ी कर रहे हैं। हर मुद्दे में हिंदु-मुस्लिम कर समाज को बांटना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+