गोपालगंजः तिरंगा यात्रा में उल्टा झंडा पकड़ने पर ट्रोल हुई BJP, जिलाध्यक्ष ने कहा- ध्यान नहीं दिया

गोपालगंज। बिहार के गोपालंज जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं ने सोमवार को अगस्त क्रांति को लेकर तिरंगा मार्च का आयोजन किया था, जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है। इस फोटो में भाजपा के जिलाध्यक्ष अपने हाथों में उल्टा तिरंगा लेकर मार्च में शामिल हुए हैं। इस तिरंगा मार्च का कई और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें भाजपा कोटे से राज्य के खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी सहित कई भाजपा व भाजयुमो नेता शामिल हैं। यह वायरल फोटो गोपालगंज शहर के सिनेमा रोड का है। तिरंगा मार्च शहर के मौनिया चौक से होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक, जंगलिया मोड़ होते हुए अंबेडकर चौक, घोष चौक, पुरानी चौक होकर पोस्ट ऑफिस चौक पर खत्म हुआ।

gopalganj tiranga yatra photo viral of flag bjp district president

इस तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने अपने हाथों में जिस तिरंगे को लिया था, वह उल्टा था। मतलब तिरंगे का हरा रंगा वाला हिस्सा ऊपर की तरफ था, जबकि केसरिया रंग वाला हिस्सा नीचे था। इसी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर खूब फोटो शेयर कर ट्रोल कर रहे हैं। इस मामले में जब भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भूलवश ऐसा हुआ है और अज्ञानता की वजह से किसी ने उन्हें यह तिरंगा झंडा हाथ में दे दिया, जिसे वे बिना देखे तिरंगा मार्च में शामिल हो गए। लेकिन उनका ध्यक्ष तिरंगे के ऊपर नहीं गया, जो उल्टा लगा हुआ था।

तिरंगा मार्च का यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. हैरानी की बात है कि इस फोटो को खान व भूतत्व मंत्री जनक राम ने अपनी फेसबुक आईडी से भी शेयर किया है। बाद में उन्हें जब गलती का एहसास हुआ की फोटो में उल्टा तिरंगा फहराया गया है तो उन्होंने कुछ देर बाद ही अपने फेसबुक वॉल से फोटो को डिलीट कर दिया लेकिन तब तक कई लोगों ने फेसबुक पेज का स्क्रीनशॉट लेकर खूब कमेंट और शेयर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+