गोपालगंजः संदिग्ध अवस्था में तीन लोगों की मौत, परिजनों ने कहा- शराब के चलते गई जान

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर गांव में कथित रूप से शराब पीने के चलते तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले को लेकर डीएम ने केवल दो शव मिलने की बात कही है। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय संतोष साह, छोटे लाल साह और पप्पू कुमार के रूप में हुई है। जबकि तीन लोगों का मोतिहारी के निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय राजद विधायक प्रेमशंकर यादव ने सरकार और जिला प्रशासन पर निशाना साधा है। विधायक प्रेमशंकर यादव ने कहा कि शराब पीने से जिले में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग बीमार हैं। मृतक संतोष साह की मां अमरावती देवी ने कहा कि शराब के चलते बेटे की मौत हुई है।

Gopalganj three people died in suspicious condition

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमरावती देवी के अनुसार संतोष साह मंगलवार की शाम को 6 बजे ही घर आ गया था। रात को तीन बजे अचानक से उनकी तबीयत खराब हुई। बीमार होने के बाद उन्होंने परिजनों से बातचीत की। उसके बाद ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों के मुताबिक संतोष हर रोज शराब का सेवन करता था। पंचायत चुनाव के वक्त भी उसने जमकर शराब पी।

बुधवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही कुशहर गांव में डीएम, एसपी के अलावा सदर एसडीपीओ, एसडीएम और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का आधिकारिक पुष्टि हो सकेगा।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक व जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह भी मृतक के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे। मंजीत सिंह ने कहा कि ऐसे मामले में सरकार और जिला प्रशासन अलर्ट पर है और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+