गोपालगंजः टैंकर और कमांडर जीप के बीच जबरदस्त भिड़ंत, तीन की मौत

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज के बथुआ रोड स्थित लाइन बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेल टैंकर और यात्रियों से भरी कमांडर जीप के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भीषण सडक़ हादसे में चालक सहित 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से सभी घायलों को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

gopalganj road accident three people died

वहीं इस सड़क दुर्घटना के विरोध में लोगों ने हंगाम और आगजनी की। बताया गया है कि लाइन बाजार से कमांडर पर सवार होकर करीब 10 लोग मीरगंज की तरफ आ रहे थे। वहीं तेल भरा टैंकर तेज रफ्तार में बथुआ बाजार की तरफ जा रहा था। तभी अचानक कमांडर जीप और तेल टैंकर में भिड़ंत हो गई।

तेज रफ्तार में हुई इस टक्कर में कमांडर जीप सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 9 लोगों को गंभीर हालत में हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां घायलों का प्राथमिक इलाज किए बिना उन्हें आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कमांडर जीप के चालक और एक अन्य महिला की मौत हो गई।

मृतकों की शिनाख्त कमांडर जीप का चालक मीरगंज के अमठा गांव निवासी 55 वर्षीय सुरेश मांझी के रूप में हुई है। इसके अलावा उचकागांव थाना के ब्रह्माईन गांव के निवासी चुमन साह की पत्नी आशा देवी की भी मौत इलाज के दौरान हो गई। वहीं दूसरी महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई।

बांका में सड़क हादसा
वहीं बांका जिले के अमरपुर-शाहकुंड हाइवे पर रेफरल अस्पताल के पास मंगलवार की देर रात को स्कार्पियो, बाइक और साइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 बच्चे समेत 2 लोगों की हालत गंभीर है। शाहपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साइकिल सवार शंभू पोद्दार को टक्कर मार दी।

इसके बाद भागने के दौरान स्कार्पियो एक बाइक पर 3 लोगों (अवधेश, राहुल और सचिन) को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि शंभू पोद्दार और अवधेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक सवार राहुल घायल हो गया।​​​​​​ जबकि स्कार्पियो में बैठे चालक व 11 साल बच्चे (प्रिंस कुमार) की हालत गंभीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+