JDU एमएलसी गुलाम रसूल ने कहा- बिहार के लोगों को मुफ्त में कोरोना का टीका मिलेगा
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज ( gopalganj ) जिले के सर्किट हाउस में जदयू एमएलसी ( jdu mlc ) गुलाम रसूल बलियावी ने कोरोना वैक्सिन ( corona vaccine ) को लेकर बड़ी बात कही । उन्होंने कहा कि जिस बिहार को कभी बीमारू राज्य कहा जाता था। आज उसी बिहार में वैश्विक महामारी ( panademic ) कोरोना ( corona ) के ट्रायल की मंजूरी दी थी और कोरोना बीमारी का ट्रायल नीतीश सरकार की अगुवाई में पटना एम्स ( patna aiims ) में हो रहा है।

नीतीश कुमार ( nitish kumar ) की अगुवाई में बिहार के लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना ( corona panademic ) का टीका भी बिल्कुल मुफ्त में दिया जाएगा। ये बातें जदयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने गोपालगंज में कहीं। गुलाम रसूल बलियावी पत्रकारों से बात कर रहे थे। वे यहां पर एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए हुए हैं।
एमएलसी बलियावी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने चुनाव के दौरान घोषणा किया था कि अपराध पर नियंत्रण करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसको लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और इस पर कार्रवाई भी की जा रही है।
जदयू एमएलसी ने कहा कि नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में बिहार के 20 लाख युवाओं को नौकरी देने के लिए रोजगार देने के लिए मंजूरी दे दी है, जिससे बिहार में समृद्धि आएगी। गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि पहले जमीनी विवाद को लेकर अक्सर लड़ाई झगड़े होते थे और लोगों की जान चली जाती थी। लेकिन अब बिहार सरकार ने कैबिनेट की बैठक में जमीन की रजिस्ट्री के दौरान ही दाखिल खारिज और म्यूटेश की मंजूरी दे दी है।
जमीन के रजिस्ट्री के दौरान ही लोगों को म्यूटेशन मिल जाएगा और उनका दाखिल खारिज हो जाएगा, जिससे बहुत हद तक निचले स्तर पर भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा और लोगों को सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल जदयू नेता फैज अहमद सहित कई लोग मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications