गोपालगंजः नदी में नहाने के दौरान और गड्ढे में गिरने से तीन बच्चे व एक युवक की हुई मौत

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के तीन अलग-अलग मामलों में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं और एक युवक जो एक मासूम बच्चे को डूबने से बचाने के लिए नदी में कूदा था। वह अभी भी लापता है और युवक की तलाश जारी है। यह घटना जिले के कुचायकोट और नगर थाना क्षेत्र का मामला है। पहली घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव की है, जहां अपनी मां के साथ दाहा नदी में नहाने गया 7 वर्षीय आशीष कुमार मिश्रा डूब गया।

gopalganj four people died due to drown in river and pit

वहां पर मौजूद राजकिशोर राम नाम के युवक ने आशीष को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन राजकिशोर राम लापता हो गया। मासूम बच्चे का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन लापता युवक राजकिशोर की कोई खोजखबर नहीं मिली है। वहीं दूसरी घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव की है।

रामपुर माधो गांव में 14 साल का वकील राम बकरी चराने के लिए गया हुआ था, जिसकी पानी से भरे हुए गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। वहीं तीसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव की है।जहां एक 14 वर्षीय बच्ची बकरी चराने गयी थी वह भी पानी भरे गड्ढे में डूब गयी, जिसे निकालने के लिए ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक बच्ची की पहचान शीलू कुमारी के रूप में हुई है, जो डुमरिया निवासी रविन्द्र यादव की बेटी थी। गोपालगंज में एक दिन में तीन बच्चों की मौत हुई है जबकि एक युवक अभी भी लापता है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी मृतकों का शव सदर अस्पताल में लाया है, जहां पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+