किस बिल्डर ने दिया था गोपाल खेमका की मौत का कॉन्ट्रैक्ट, IPS कुंदन कृष्णन ने 4 दिन में कैसे किया पर्दाफाश?

IPS Kundan Krishna in Gopal Khemka Murder Case: बिहार की राजधानी पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के पीछे का रहस्य अब पूरी तरह से उजागर हो चुका है। इस हाई-प्रोफाइल केस में STF और SIT की ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे अपराध नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। इस पूरे ऑपरेशन की अगुवाई कर रहे थे STF प्रमुख और ADG (मुख्यालय) आईपीएस कुंदन कृष्णन, जिनकी सख्त रणनीति और तेज़ कार्रवाई से चार दिन के भीतर ही हत्या के पीछे का मास्टरमाइंड सामने आ गया।

गन सप्लायर विकास एनकाउंटर में ढेर

शूटर उमेश की निशानदेही पर STF की टीम मंगलवार तड़के मालसलामी इलाके में गन सप्लायर विकास उर्फ राजा को पकड़ने पहुंची। लेकिन विकास ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मौके पर ढेर हो गया। विकास के एनकाउंटर के बाद घटनास्थल से एक पिस्टल, जिंदा गोली और खोखा बरामद किया गया है। विकास पर पहले से कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे।

Gopal Khemka Murder Case Solved

बिल्डर निकला हत्या का सूत्रधार

ब‍िहार पुलिस की जांच में सामने आया कि खेमका की हत्या कारोबारी और बिल्डर अशोक साह ने कराई थी। दोनों के बीच व्यावसायिक लेनदेन को लेकर पुराना विवाद था। अशोक साह ने हत्या के लिए पेशेवर शूटर उमेश उर्फ विजय को सुपारी दी थी। उमेश ने 4 जुलाई को खेमका को उनके अपार्टमेंट के गेट पर गोली मार दी।

शूटर उमेश की गिरफ्तारी और अहम खुलासे

STF और SIT की संयुक्त कार्रवाई में शूटर उमेश को पटना सिटी के मालसलामी इलाके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के वक्त वह अपने बच्चे को स्कूल से लेने निकला था, वहीं से उसे पकड़ा गया। उमेश ने कबूला कि उसे एक लाख रुपये एडवांस मिले थे और हत्या के बाद वह दिल्ली भागने की तैयारी में था। आरोपी से गोपाल खेमका की हत्या में इस्तेमाल पिस्टल, बाइक, 80 कारतूस, 2 मोबाइल, 1 लाख रुपये नकद तथा गंगा किनारे से एक और हथियार भी STF ने बरामद किया है।

IPS कुंदन कृष्णन की अगुवाई में तेज़ कार्रवाई

IPS कुंदन कृष्णन, जो STF और ADG (मुख्यालय) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, इस पूरे ऑपरेशन की अगुवाई कर रहे थे। उनकी रणनीतिक लीडरशिप में SIT ने न केवल मुख्य शूटर को पकड़ा, बल्कि हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। कुंदन कृष्णन की यही विशेषता है - तेजी, सटीकता और अपराधियों पर चौतरफा दबाव बनाना। उनकी रणनीति के तहत STF ने पटना जंक्शन से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया और कोतवाली थाना क्षेत्र के उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी कर तीन और लोगों को पकड़ा।

IPS कुंदन कृष्णन की जीवन परिचय

  • नाम: कुंदन कृष्णन
  • बैच: 1994 बैच, बिहार कैडर
  • UPSC पास: वर्ष 1993
  • जन्म: 8 मार्च 1969
  • निवास: नालंदा, बिहार
  • वर्तमान पद: ADG (मुख्यालय) व STF प्रमुख, बिहार पुलिस

चर्चित कार्यवाही और मुकाम

छपरा जेल दंगा (2002): SP रहते हुए 1,200 कैदियों द्वारा किए गए विद्रोह को खुद AK-47 लेकर कंट्रोल किया। 5 कैदी ढेर हुए, जेल दोबारा नियंत्रण में आई।

आनंद मोहन गिरफ्तारी (2006): पटना सिटी SP रहते हुए बाहुबली पूर्व सांसद को होटल से गिरफ्तार कर वापस जेल भेजा।

पटना SSP (2005): राष्ट्रपति शासन के दौरान बाहुबलियों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया। अपराधियों में खौफ का पर्याय बने।

CISF में ADG: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए कोलकाता के RG Kar मेडिकल केस में सुप्रीम कोर्ट निर्देश पर बड़ी सुरक्षा कार्रवाई की अगुवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+