'प्यार के लिए छोड़ा देश, शादी के बाद बदला धर्म', कौन हैं Sonam Khan? 40 साल बाद क्यों चर्चा में?
Sonam Khan: बॉलीवुड में स्टारडम और शोहरत हासिल करना जितना मुश्किल माना जाता है, उसे उतनी ही आसानी से और कम उम्र में छोड़ देना उससे भी बड़ा फैसला होता है, 90 के दशक में अपनी बेमिसाल खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस सोनम खान की जिंदगी भी कुछ ऐसी ही उतार-चढ़ाव भरी रही है। चालीस साल बाद उन्होंने अपने हिट गीत 'ओए ओए' के बारे में बड़ा खुलासा किया है।
दरअसल सोनम खान पर हमेशा आरोप लगता आया है कि उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म 'त्रिदेव' के चार्टबस्टर गाने 'ओए ओए' गाना सिर्फ इसलिए मिला था क्योंकि उनका अफेयर उस वक्त फिल्म के डायरेक्टर राजीव राय से चल रहा था। जिस पर सोनम ने कहा कि 'ये पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद आरोप है, जिस वक्त ये फिल्म आई थी उस वक्त राजीव और मैं रिलेशनशिप में नहीं थे, बल्कि हम दोनों अलग-अलग इंगेज थे।'

'राजीव की अपनी गर्लफ्रेंड थी और मेरा बॉयफ़्रेंड भी सेट पर आता जाता था रही बात उस गाने कि तो वो मुझे बस अचानक मिल गया, शायद वो मेरी किस्मत में था।' आपको बता दें कि 90 के दशक ये गाना आज भी लोगों के दिलों को गुनगुना जाता है। हालांकि आगे चलकर सोनम ने राजीव से ही लव मैरिज की थी।
बख्तावर खान से सोनम बनने की कहानी
2 सितंबर 1972 को जन्मीं सोनम खान का असली नाम बख्तावर खान है, वह बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता रजा मुराद की भांजी हैं, फिल्मी माहौल में पली-बढ़ीं सोनम ने बेहद कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था, उन्होंने महज 15 साल की उम्र में तेलुगू भाषा अपनी पहली फिल्म थी, जिसका नाम 'सम्राट' था।

फिल्म 'विजय' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया
साउथ सिनेमा में काम करने के बाद सोनम को बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने शुरू हो गए थे, साल 1988 में जब वह सिर्फ 16 साल की थीं, तब यश चोपड़ा की फिल्म 'विजय' से उन्होंने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया, इसके बाद उन्होंने 'त्रिदेव', 'क्रोध', 'अजूबा', 'विश्वात्मा' और 'फतेह' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाकर अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया।
राजीव राय से शादी और बॉलीवुड को अलविदा
जब सोनम कामयाबी के शिखर की तरफ बढ़ रही थीं, तभी उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को प्राथमिकता देने का फैसला किया, उन्होंने साल 1991 में मशहूर निर्माता-निर्देशक राजीव राय से विवाह कर लिया, जिनके साथ उन्होंने शादी के बाद सोनम ने पूरी तरह से हिंदी सिनेमा को छोड़ दिया और उन्होंने हिंदू धर्म भी अपना लिया, इस शादी से दोनों को एक बेटा गौरव है जो 'ऑटिज्म' से पीड़ित है , जिसके इलाज के लिए सोनम ने काफी परेशानियां भी सही हैं।

अंडरवर्ल्ड का खतरा और देश छोड़ने का बड़ा फैसला
साल 1997 में सोनम और राजीव के जीवन में एक खौफनाक मोड़ आया, मुंबई के कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के इशारे पर राजीव राय पर जानलेवा हमला किया गया, इस हमले ने दोनों को अंदर से डरा दिया, अपने पति से वो इतना प्यार करती थीं कि उन्होंने तुरंत भारत छोड़ने का फैसला कर लिया, वो बेटे और राजीव के साथ यूरोप चली गईं लेकिन सोनम की परेशानियां यहां कम नहीं हुईं। विदेश में रहने के दौरान लगातार तनाव, असुरक्षा की भावना और जीवन के संघर्षों ने सोनम और राजीव के रिश्ते पर बुरा असर डाला जिसकी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।
25 साल पुराना रिश्ता टूटा, सिंगल मदर बनकर की बेटे की परवरिश
अलग होने के बाद भी सोनम ने हार नहीं मानी और अकेले ही अपने बेटे गौरव की पूरी जिम्मेदारी संभाली, साल 2016 में सोनम और राजीव राय का आधिकारिक तौर पर तलाक हुआ इस तरह उनकी 25 साल पुरानी शादी का अंत हो गया लेकिन एक मां के रूप में सोनम का संघर्ष लगातार जारी रहा।

तलाक के बाद की दूसरी शाद, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
तलाक के बाद सोनम ने खुद को एक और मौका देने का फैसला किया और जिंदगी की दूसरी पारी की शुरुआत की, साल 2017 में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड मुरली पोडुवल से शादी कर ली, दोनों की पहली मुलाकात पुदुचेरी में हुई थी, जहां उनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।
बॉयफ्रेंड मुरली पोडुवल से की दूसरी शादी
एक्ट्रेस ने ऊटी में बेहद सादगी से दूसरी शादी रचाई थी, साल 2024 में उन्होंने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका खुलासा किया था, सोनम ने बताया था कि 'उनकी शादी में उनका बेटा गौरव भी शामिल था और वह अपने दूसरे पिता मुरली से बेहद प्यार करता है।'














Click it and Unblock the Notifications