सेक्स रैकेट: नाबालिग बच्चियों को पाल-पोसकर करवाता था जिस्मफरोशी

छापेमारी में इलाके का सबसे बड़ा सेक्स रैकेट संचालक शीशा खलीफा पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया। मुक्त कराई गई लड़कियों ने बताया कि उसका ये रैकेट 15 सालों से चल रहा है।

पटना। एक छापेमारी के बाद जब जिस्म के दलदल में फसी लड़कियों की कहानी उसकी जुबानी सुनी गई तो सुनने वाले अधिकारियों का कलेजा कांप गया। किस तरह लड़कियों को पहले पाल-पोस कर बड़ा किया जाता था फिर पैसा कमाने के लिए उसे मर्दों के बिस्तर पर भेज दिया जाता था। जब कोइ लड़की इसका विरोध करती थी तो उसे खौफनाक सजा दी जाती थी और उसके साथ मारपीट किया जाता था। मजबूर लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। ये खुलासा जिस्म कारोबारी के चंगुल से मुक्त हुई एक लड़की ने किया है। जिसे सुनने के बाद पुलिस ने जिस्म कारोबारी के माफिया अड्डे पर छापेमारी की और चार लड़की सहित कई बच्चे मुक्त कराए। वहीं इस छापेमारी के दौरान धंधे का संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

सेक्स रैकेट: नाबालिग बच्चियों को पाल-पोसकर करवाता था जिस्मफरोशी

जानकारी के मुताबिक किशनगंज पुलिस ने जिले के रेड लाइट इलाके के नाम से मशहूर खगरा रेल लाइन इलाके में छापेमारी की जहां से चार लड़कियों सहित कई बच्चों को मुक्त कराया गया। वहीं छापेमारी में इलाके का सबसे बड़ा सेक्स रैकेट संचालक शीशा खलीफा पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया। मुक्त कराई गई लड़कियों ने बताया कि आज से 15 साल पहले मानव तस्करों ने उन्हें अपने जाल में फांसते हुए खलीफा के हाथों 10 हजार में बेच दिया था। जिसके बाद खलीफा ने उन्हें धीरे-धीरे इन कामों में धकेल दिया। शादी के बाद जबरदस्ती गैर मर्दों के साथ रात बिताने का दवाब बनाने लगा। वहीं विरोध करने पर मारपीट भी की जाती थी तो जिस लड़के के साथ शादी कराई गई थी वो भी उसी का साथी था। वो लोग लड़कियों की शादी इसलिए कराते थे कि किसी को इनके ऊपर शक नहीं हो।

सेक्स रैकेट: नाबालिग बच्चियों को पाल-पोसकर करवाता था जिस्मफरोशी

लड़कियों को अपने चंगुल में फांसता था खलीफा

एक दिन किसी तरह खलीफा के जिस्म की मंडी से दो लड़कियां भागकर अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को मामले में जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने जिले के डीएम से अपने बच्ची की मुक्ति के लिए गुहार लगाई और फिर डीएम के आदेश पर छापेमारी करते हुए सभी को मुक्त करा लिया गया।

सेक्स रैकेट: नाबालिग बच्चियों को पाल-पोसकर करवाता था जिस्मफरोशी

खाने और पहनने के अलावा कुछ नहीं देता था खलीफा

सेक्स रैकेट के चंगुल से मुक्त हुई लड़कियों ने बताया कि खलीफा उन्हें खाना और पहनने के लिए कपड़ा दिया करता था इसके अलावां इन लड़कियों को कुछ नहीं मिलता था। बाकी लड़कियों के कमाए जाने वाले पैसे भी वो खुद रख लेता था। जब कभी लड़कियां इस बात का विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। पुलिस में भी उसकी काफी अच्छी पकड़ थी जिसकी वजह से वो लड़कियों को पुलिस का डर भी दिखाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+