बॉयफ्रेंड के लिए अपनी किडनी बेचने पहुंची अस्पताल, डॉक्टरों ने बैठकर सुनी पूरी प्रेम कहानी
शादी में उसकी मुलाकात अपने एक रिश्तेदार से हुई और पहली मुलाकात ही धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। मुलाकात के बाद मोबाइल पर बातचीत करने और मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ।
पटना। शादी के कुछ ही सालों बाद बुरी आदतों को लेकर पति-पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होता रहता था, जिसकी वजह से उन दोनों के बीच तलाक हो गया और वो हमेशा-हमेशा के लिए ससुराल को छोड़ मायके चली आई। इसके बाद घर में मायूस होकर अपनी किस्मत पर आंसू बहाती रही लेकिन इसी दौरान पड़ोस में हो रही एक शादी में उसकी मुलाकात अपने एक रिश्तेदार से हुई और पहली मुलाकात ही धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। मुलाकात के बाद मोबाइल पर बातचीत करने और मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद देखते ही देखते इन दोनों में शारीरिक संबंध भी बनने लगे और लड़के ने शादी का वादा किया। पति से तलाक के बाद दूसरे लड़के के प्यार में पड़ी तलाकशुदा महिला ने अपने प्रेमी से शादी करने की बात कही और इसके लिए वो तैयार भी हो गया। फिर एक दिन वो अपने घर से भागते हुए प्रेमी के पास मुरादाबाद पहुंची जहां वो जाकर नौकरी करता था। लेकिन अपने प्रेमी के पास पहुंचने के बाद कई दिनों तक दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे लेकिन जब लड़की में शादी करने की बात कही तो प्रेमी की शादी करने के एवज में एक लाख 80 हजार रुपए की मांग की गई, जिसे वो देने में असमर्थ थी।

किसी भी कीमत पर चाहती है उसे पाना!
प्रेमी की जुबान से इस तरह की बात सुनने के बाद सोच में पड़ी तलाकशुदा प्रेमिका ने शादी करने के लिए अपनी किडनी बेचने का फैसला किया और दिल्ली के अस्पताल में जा पहुंची, जहां उसने डॉक्टरों से अपनी किडनी बेचने की बात बताई। जब डॉक्टर ने किडनी बेचने का कारण पूछा तो उन्हे अजब प्रेम की गजब कहानी सुनने को मिली। जिसे सुनने के बाद सभी डॉक्टर हैरान रह गए और मामले की जानकारी दिल्ली महिला आयोग की टीम को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची महिला आयोग की टीम ने लड़की को अपने साथ लिया और उसे किडनी बेचने से बचा लिया। लड़की के मां-बाप को इस बात की जानकारी दी गई जिसके बाद बिहार से दिल्ली पहुंचे लड़की की मां-बाप ने उसे अपने साथ घर ले आए।

डॉक्टरों ने सुनी पूरी प्रेम कहानी
हालांकि लड़की ने अपने प्रेमी के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज कराने से इनकार किया और उसने कहा कि हम दोनों की सहमति से ही अब तक सब हुआ है। उसके परिवार वाले बिना पैसे के शादी करने के लिए तैयार नहीं थे, इसीलिए मैंने ऐसा किया और मैंने किडनी बेचने का ये फैसला, हम दोनों की खुशी के लिया था। लड़की प्यार को पाने के लिए बिहार से मुरादाबाद गई लेकिन प्रेमी के परिवार वालों ने पैसों की डिमांड कर डाली, जिसके बाद वो अपनी किडनी बेचने अस्पताल गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने और महिला आयोग की टीम ने उसे किडनी बेचने से बचा लिया। महिला आयोग की टीम ने उसे समझाया और शेल्टर होम में रखा। इस बात की जानकारी उसके मां-बाप को दी गई। फिर मन्नू के मां-बाप बिहार से दिल्ली पहुंचे और फिर उसे लेकर घर चले गए।

क्या लड़के ने नहीं किया कोई गुनाह!
इस मामले में महिला आयोग के अध्यक्ष ने लड़की की नियमित काउंसलिंग के लिए बिहार महिला आयोग को लेटर लिखते हुए कहा कि बिहार जा रही मन्नू को उचित न्याय दिलाने का काम बिहार महिला आयोग करे। साथ ही उन्होंने लड़कियों को ऐसे लड़कों से बचने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसे लड़कों के लिए अपनी लाइफ को दांव पर ना लगाएं।












Click it and Unblock the Notifications