बिहार: लड़के के घर बारात लेकर पहुंच गई लड़की, धरने पर बैठी
लड़के के घर के सामने लड़की धरने पर बैठ गई है। उसका कहना है कि जब तक शादी नहीं होगी तब तक वह वहां से हिलेगी नहीं।
पटना। बिहार के सासाराम में एक लड़की बारात लेकर लड़के के दरवाजे पर पहुंच गई। यह देख लड़का और उसके परिजन फरार हो गए। इसके बाद लड़की, लड़के के दरवाजे पर धरना देते हुए बैठ गई। लड़की का कहना है कि जब तक हम शादी नहीं कर लेते तब तक यहां से नहीं जाएंगे।

क्या है मामला
लड़की का कहना है कि प्रेम का झूठा नाटक करते हुए लड़के ने शारीरिक संबंध बनाया और जब शादी की बारी आई तो वह मुकर गया। फिर क्या था लड़की अपने प्रेमी से शादी रचाने के लिए बारात लेकर उसके घर पहुंची और उसके दरवाजे पर धरना देते हुए बैठ गई। उसका कहना है कि अब शादी के बाद ही वह यहां से उठेगी।
लड़की मैट्रिक की स्टूडेंट है जो इस बार परीक्षा देने वाली थी लेकिन प्रेमी की बेवफाई के वजह से परीक्षा छोड़ शादी रचाने के लिए उसके घर पर भूखी-प्यासी बैठी हुई है। वहीं लड़की की आने की खबर सुनते ही लड़के वाले घर में ताला मार फरार हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार से सासाराम जिला के शिवसागर प्रखंड के सिकरौर निवासी शंकर पासवान कि दसवीं मे पढ़ने वाली बेटी संगीता के साथ जिले के ही कोनकी गांव के रहने वाले एक लड़का के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की ने जब शादी की बात की तो उसके प्रेमी धनंजय टालमटोल करने लगा। लड़का, लड़की के साथ शादी करने से इंकार कर गया। फिर क्या था, लड़की, लड़के के साथ शादी करने के लिए अपने परिजनों के साथ बारात लेकर उसके घर पहुंच गई।
वहीं लड़की से जब पूछा गया कि आप 10वीं का परीक्षा क्यों नहीं दे रहे हैं तो उसने कहा कि मेरे जीवन से बढकर परीक्षा नहीं है। यहां हमारी इज्जत दांव पर लगी है तो हम परीक्षा कैसे दे सकते हैं। जब तक हमारी शादी नहीं हो जाती तब तक हम परीक्षा नहीं देंगे। लड़की को इस बात को सुनने के बाद आसपास के लोग लड़के को दोषी ठहरा रहे हैं और शादी के लिए सभी लड़की का साथ दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications