लेटे-लेटे लड़की ने किया ऐसा काम की खड़ी हो गई मुसीबत, लोगों ने किया मजेदार कमेंट

पटना। कभी-कभी हम गलती से कई ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिसके चलते हम परेशान हो जाते हैं। पर जब इस बात का एहसास होता है तो हम अपनी बेवकूफी पर खूब हंसते हैं । हालांकि अमेरिका के वॉशिंगटन की रहने वाली इस लड़की के साथ जो हुआ उसे सुनकर आप हैरान हो सकते हैं कि कोई ऐसे कैसे कर सकता है।

टैबलेट की जगह एयरपॉड निगली

टैबलेट की जगह एयरपॉड निगली

दरअसल, इस लड़की ने पेनकिलर टैबलेट की जगह म्यूजिक सुनने वाले एयरपॉड को ही निगल लिया। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना मैसाच्युसेट्स में रहने वाली लड़की कार्ली के साथ हुई। बिस्तर पर लेटे हुए उसने हाथ में पानी लेकर दर्द की दवा की जगह अपना एयरपॉड निगल लिया। हालांकि उसे इस बात का एहसास उसी वक्त हुआ कि जो कुछ भी उसने निगला है, वो पेनकिलर तो नहीं है।

एयरपॉड के दूसरे सेट को ढूंढने की कोशिश की

एयरपॉड के दूसरे सेट को ढूंढने की कोशिश की

उसने गले से बाहर निकालने की कोशिश भी की लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कार्ली के अनुसार यह घटना बीते 5 नवंबर की है, जब वह अपनी एक दोस्त के यहां रुकी हुई थी। वहां बिस्तर पर लेटे-लेटे लड़की ने हेडफोन निगल लिया। वहां से लौटते वक्त जब उसे अपने एयरपॉड का लेफ्स सेट नहीं मिला तो उसने लोकेशन सर्च की। दिलचस्प बात ये थी कि एयरपॉड की लोकेशन लगातार उसके साथ ही दिख रही थी।

दो दिन बाद लोकेशन भी नहीं मिल रहा था

दो दिन बाद लोकेशन भी नहीं मिल रहा था

कार्ली ने जब फाइंड माई एयरपॉड पर म्यूजिक चलाया तो उसकी आवाज लड़की के पेट के अंदर से सुनाई देने लगी। घटना के दो दिन बाद जब महिला ने फिर से एयरपॉड की लोकेशन जाननी चाही तो वो ऑफ बता रहा था और उसकी लोकेशन भी नहीं डिटेक्ट हो रहा था।

नेचुरल तरीके से निकल गया एयरपॉड

नेचुरल तरीके से निकल गया एयरपॉड

इसके बाद महिला ने एक्स-रे के जरिये पता करना चाहा कि कहीं उसका कोई ऑर्गन तो प्रभावित नहीं हुआ है। लेकिन सबकुछ ठीक था। एयरपॉड का लेफ्ट सेट नेचुरल तरीके से बाहर आ चुका था। इस घटना के बाद लोगों ने पोस्ट पर तरह-तरह का कमेंट लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+