बिहार: युवती ने अरेंज मैरिज से 1 हफ्ते पहले 'बेरोजगार' प्रेमी से रचाई मंदिर में शादी, थाने में लिपटकर रोने लगे
Bihar News: बिहार में प्रेस प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जमुई में एक युवती ने अपनी शादी के एक हफ्ते पहले अपने 'बेरोजगार' प्रेमी से मंदिर शादी रचा ली। लड़की की शादी कहीं और तय की गई थी, लेकिन लड़की ने अपनी शादी से पहले अपने पांच साल पुराने प्रेमी से घरवालों के खिलाफ जाकर शादी कर ली।
मामला जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव का है, जहां युवती ने दूसरी शख्स से शादी से पहले अपने पांच साल पुराने प्रेमी से शादी कर ली। अब यह मामला पूरे इलाके में हाईवोल्टेज बना हुआ है।

परिवार ने नौकरीपेशा लड़का ढूंढा
जानकारी के अनुसार वर्षा कुमारी के लिए परिवार ने एक नौकरीपेशा लड़का ढूंढा था। जिससे उसकी शादी 11 मार्च को होने जा रही थी। इतना ही नहीं तिलक और शगुन की रस्म भी हो चुकी थी, लेकिन वर्षा अपने परिवार की इच्छा को खारिज करते हुए उमेश यादव के साथ शादी के बंधन में बंध गई।
बेरोजगार था उमेश, इसलिए परिवार था खिलाफ
वर्षा के परिवार को उमेश के साथ उसके रिश्ते के बारे में पता था, और इसलिए उन्होंने उनके मिलन का विरोध किया, क्योंकि वह कथित तौर पर बेरोजगार था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसके परिवार ने उसकी शादी मुंगेर जिले के एक व्यक्ति से तय कर दी। शादी 11 मार्च को होने वाली थी। हालांकि, शादी से सात दिन पहले वर्षा कुमारी और उसके प्रेमी उमेश यादव ने एक मंदिर में शादी कर ली और उसके घर पर रहने लगे।
थाने में लिपटकर रोने लगे
शादी की जानकारी मिलने के बाद वर्षा का परिवार पुलिस के साथ उसके ससुराल पहुंचा और जोड़े को पुलिस स्टेशन ले जाने की कोशिश की। उन्होंने उस जोड़े को अलग करने की भी कोशिश की, जो एक-दूसरे से लिपटे हुए थे।
हालांकिग्रामीणों के समझाने पर दंपति थाने जाने को तैयार हो गये। जहां पुलिस ने दंपति से लिखित आवेदन लिया और उन्हें वापस उमेश यादव के घर भेज दिया। उमेश के परिजन उन्हें अपने साथ लेकर घर आ गए।












Click it and Unblock the Notifications