मिस्ड कॉल से अनजाने शख्स से हुआ प्यार, लेकिन प्रेमी को देखकर उड़ गए होश

पटना। बिहार के भागलपुर में एक लड़की के साथ जो हुआ वो जानकर बाकी लोगों को भी सबक लेना चाहिए। इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की को मिस्ड कॉल करने वाले शख्स से प्यार हो गया। बिना देखे ही वो उसे अपना दिल बैठी और शादी करने के इरादे से घर छोड़कर भाग गई, लेकिन स्टेशन पर उसके साथ जो हुआ उसे देखकर वो बेहोश हो गई।

 Girl fall in love after Missed call but get Unconscious After Seeing Boyfriend on Railway Station

दरअसल लड़की के फोन पर एक दिन मिस्ड कॉल आया। लड़की को उसकी आवाज से इतना प्यार हुआ कि वो उसे अपना दिल दे बैठी। दोनों के बीच 2 साल तक फोन पर ही प्यार चलता रहा। दोनों का प्यार शादी तक पहुंच गया। लड़की ने बिना अपने घर वालों को बताए उस अनजान शख्स के साथ शादी कर ने के लिए अपना घर छोड़कर फरार हो गई।

लड़की अपना सामान लेकर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां उसने लड़के को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन जब उसने लड़के को देखा तो हैरान हो गई और चक्कर खाकर गिर गई। दरअसल जिसे वो हमउम्र समझकर प्यार की बातें कर रही थी, उसे अपना जीवनसाथी बनाना चाहती थी वो उसका हमउम्र नहीं बल्कि उसे पिता के उम्र का एक अधेड़ था।

लड़की उसे देखकर बेहोश हो गई और उसने शादी से इंकार कर दिया। इस बात ने नाराज उस शख्स ने लड़की को किडनैप करने की कोशिश की। परेशान होकर लड़की हल्ला करने लगी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+