चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस पासवान पर रेप का आरोप, पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस पासवान की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। समस्तीपुर से सांसद प्रिंस के विरुद्ध दिल्ली के कनॉट प्लेस स्टेशन में संगीम मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रिंस के खिलाफ लड़की ने रेप करने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित लड़की ने बताया है कि प्रिंस पासवान ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उसके साथ रेप किया था। लड़की का आरोप है कि पानी पीते ही वह बेहोश हो गई और उसके साथ बेहोशी की हालत में रेप किया गया। 15 जून को पीड़िता ने तीन पन्नों में विस्तार से आपबीती हुए दिल्ली पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि अभी शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहास उस शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन आरोप की जांच करने के बाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर सकती है। प्रिंस राज चिराग पासवान के चाचा स्वर्गीय रामचंद्र पासवान के पुत्र हैं। रामचंद्र पासवान के निधन के बाद खाली हुई समस्तीपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर प्रिंस राज सांसद बने हैं। हालात बदलने के साथ ही चिराग पासवान के साथ दिखने वाले प्रिंस फिलहाल उनके विरोध में हैं।
बता दें कि चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने प्रिंस पासवान को लेकर एक बात लिखी है। एलजेपी सांसद चिराग पासवान ने पार्टी और परिवार में फूट के बाद पुराने खतों के जरिए अपने चाचा और सांसद पशुपति कुमार पारस पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी दौरान उन्होंने एक स्वाति नाम की महिला का खुलासा किया है, जो कथित तौर पर उनके चचेरे भाई और समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज को यौन शोषण के नाम पर ब्लैकमेल कर रही थी। इसके साथ ही चिराग पासवान ने पशुपति कुमार पारस पर सबकुछ जानते हुए भी इतने गंभीर मामले को अनदेखा करने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications