गयाः शौच करने गए तीन बच्चों की आहर में डूबने से हो गई मौत
गया। बिहार के गया जिले के मोहनपुर प्रखंड के वरदाग गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव के तीन बच्चे शौच के लिए घर से निकले थे। आहर में पैर फिसलने के दौरान एक-दूसरे को बचान में तीनों बच्चे डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। दो बच्चों की उम्र 15-15 साल है जबकि एक बच्चे की उम्र दस साल है।

मासूम बच्चों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में 55 वर्षीय महिला सुनीता देवी की निर्ममता से हत्या कर दी गई। घटना का कारण पड़ोसियों के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है। रविवार की सुबह गांव में नहर के पास महिला के शव को देखकर घरवालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दीदारगंज पुलिस ने डॉग स्कवायड की मदद से आरोपित को पकड़ लिया।
इस दौरान उसके घर से एक देसी कट्टा व चार गोलियां बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि घर से शौच करने के लिए निकली सुनीता देवी ने पास के एक युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। गांव में हल्ला होने के डर के चलते बदमाशों ने महिला की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित कपिलदेव को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications