Gaya News: लाइसेंस के बिना नहीं बैठाये मूर्ति, भूलकर भी नहीं करे ये काम, दुर्गा पूजा को लेकर दिशा निर्देश जारी

Gaya Durga Puja Guidelines News: 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक नवरात्रा, दुर्गा पूजा त्योहार के मद्देनजर जिला में विधि व्यवस्था और भाई चारे के साथ पर्व संपन्न हो सके, इस बाबत लेकर जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में ज़िला स्तर के पूजा आयोजन समितियों, शांति समिति के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्तियों नेशिरकत की। कई आवश्यक सुझाव लिए गए तथा प्रशासन द्वारा कई आवश्यक निर्देश सभी आयोजकों तथा शांति समिति के सदस्यों को दिए गए। जिला पदाधिकारी ने कई स्पष्ट निर्देश भी दिए।

Gaya Durga Puja Guidelines News

गया जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम ने कहा कि सभी शांति समिति के सदस्य तथा आयोजक मूर्ति विसर्जन के दौरान अपने अपने क्षेत्र में खुद मौजूद करेंगे। सभी संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया जा चुका है, उस क्षेत्र में लगातार निगरानी एव स्थानिय लोगो से बात चीत कर स्थिति का जानकारी भी ली जा रही है।

राज्य सरकार की साफ नीति है कि कहीं भी कोई शांति व्यवस्था भंग नही हो, इसका पूरा ख्याल और नियंत्रण रखे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरी सतर्कता एवं निगरानी बरतनी होगी। राज्य सरकार का स्पष्ट निर्देश है की भीड़ नियंत्रण पर बेहतर प्रबंधन की व्यवस्था हर हाल में रखनी होगी।

जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम ने कहा कि गया ज़िले में कुल 23 स्थानों पर रावण दहन होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिस स्थान पर भी रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होना है, वहां पर आयोजक समिति हर हाल में पर्याप्त एंट्री और एग्जिट गेट, क्राउड कंट्रोल की पूरी व्यवस्था, मजबूती बेरीकेटिंग, लाउडस्पीकर, सीसीटीवी, पर्याप्त साइनेज इत्यादि की पूरी व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करवाएंगे।

अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के सभी पूजा पंडाल आयोजकों को निर्देश दें कि किसी भी संकीर्ण रास्तों पर कोई पूजा पंडाल का निर्माण नहीं हो। आम आदमी पूरी खुशी माहौल में पर्व त्यौहार को मनाने और विभिन्न प्रतिमाओं को देखने पंडाल में जाते हैं।

आम जनों को कोई परेशानी नहीं हो, इस पर विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन के बिना अनुमति का कोई भी मेला या झूला का आयोजन नहीं होगा, इस पर पूरी निगरानी रखें। जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि अपने क्षेत्र में जिस रास्ते से भी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा उसे रास्ते में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हर हाल में रखें।

इसके अलावा उन्होंने बिजली विभाग के तमाम पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रतिमा विसर्जन एवं जुलूस के रास्ते में जहां भी लूज वायर या नीचे लटका हुआ तार है, उसे अभी समय है ठीक करवा लें ताकि प्रतिमाओं के विसर्जन में कहीं कोई दिक्कत नहीं हो सके।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्ष केदारनाथ मार्केट में बने पूजा पंडाल में प्रतिमा को देखने के लिए आम जनों की काफी भीड़ देखी गई थी, इस बीच संकीर्ण रास्ते में लकी ड्रा कूपन का एक काउंटर रहने के कारण आम जनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था।

डीएम गया ने हिदायत देते हुए निर्देश दिया कि केदारनाथ मार्केट सहित अन्य कोई भी संकीर्ण गलियां जहां भी प्रतिमाओं की स्थापना हो रही है उन रास्तों में कोई भी अनावश्यक दुकान नहीं रहे, जिसके कारण भीड़ प्रबंधन करने में कोई समस्या हो सके।

आम जनता को अच्छी तरीके से निकासी एवं प्रवेश हो सके, इसके पूरा ख्याल रखते हुए जो भी आवश्यक व्यवस्थाएं करनी हो वह कर लें। बैठक में बताया गया कि गया शहरी क्षेत्र से लगभग 100 से 110 मूर्तियां स्थापित किया जा रहा है।

जिला पदाधिकारी ने सभी थाना अध्यक्ष तथा अनुमंडल पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि कौन से क्षेत्र से कितने बजे तथा किस तिथि में एवं किस रूट से मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा, संबंधित पूरी विवरण थाना बार तैयार रखें ताकि विसर्जन के समय कोई समस्या ना हो।

सभी पूजा पंडाल के आयोजक को निर्देश दिया कि अपने-अपने पूजा पंडाल को पूरी मजबूती के साथ बनावे इसके साथ पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, यदि किसी परिस्थिति में आग लगने पर आग से बचाव हेतु व्यापक व्यवस्था इत्यादि अनिवार्य रूप से रखें।

भीड़ नियंत्रण की पूरी पुख्ता इंतजाम करवाने के लिए पर्याप्त वोलिएंटर्स भी रखने को कहा है। जिला पदाधिकारी ने सभी आयोजन समितियों को सख्त हिदायत दिया, बिना लाइसेंस की एक भी मूर्ति नहीं बैठाया जाएंगे। इसके साथ ही लाइसेंस लेने के दौरान आयोजक के साथ-साथ 10 आयोजन समिति के सदस्यों का नाम भी अनिवार्य रूप से देना सुनिश्चित करें।

पूर्व के सभी पर्व त्यौहार काफी अच्छे शांति माहौल में संपन्न हुए हैं। आगामी दुर्गा पूजा भी उसी शांति माहौल में गुजरे इसे सभी शांति समिति के सदस्य सुनिश्चित करावे। सभी पूजा समिति अपने लाइसेंस को अपने पंडाल में हर हाल में प्रदर्शित करवायें।

पंडालों में विधिवत बिजली का कनेक्शन ले, ताकि लूज वायर या सॉर्ट सर्किट की कोई समस्या नहीं हो सके। पर्व के अवसर पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरा पुख्ता रखे, ताकि लोगो को जाम की समस्याओं से झूझना न पड़े। उन्होंने सभी पूजा समिति को कहा कि हर हाल में 13 अक्टूबर तक सभी प्रतिमाओं का विसर्जन करवा लें।

वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कहा कि दुर्गा पूजा श्रद्धा आस्था का पर्व है, उसे उसी आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाएं। किसी भी स्थिति में हुरदंगबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पर्व को देखते हुए पेट्रोलिंग की ओर सख्त व्यवस्था रखी गई है, ताकि कहीं भी कोई छोटी एक छोटी घटना भी नही हो।

मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी हाल में हथियार प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके साथ ही डीजे भी पूरी तरह बंद रखा गया है। सोशल मीडिया पर पूरी नजर रखी जा रही है। साइबर सेल गठन करते हुए 24 घंटे एक्टिवेट मोड में रखा गया है।

किसी व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक इत्यादि सोशल साइट पर आपत्तिजनक फोटो या वीडियो या वैसे कुछ खबर जो किसी संप्रदायिक भावना को ठेस पहुंचे उस स्थिति में ग्रुप एडमिन पर भी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में धार्मिक भावना आपसी भाईचारा को ठेस ना पहुंचे, इसे ध्यान में रखें।

अपने-अपने पूजा पंडालों के समीप भीड़ नियंत्रण हेतु समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सभी आयोजक रखें। सभी पूजा पंडाल में दर्शकों के एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट का पर्याप्त व्यवस्था रखें। पूरी धार्मिक माहौल में धार्मिक गाना का ही प्रयोग करें आपत्तिजनक कोई भी बात, नारा या गाना को नहीं बजायें।

इस बार विशेष कर महिलाओं के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था किया गया है, यदि कोई भी महिला किसी स्थान से गंतव्य स्थान तक जाने में असुरक्षित महसूस करती हैं, तो वह सीधे डायल 112 पर कॉल करके सूचित करेंगी, तो पुलिस की टीम आएगी और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचने का कार्य करेगी।

विदित होगी दुर्गा पूजा से फेस्टिव सीजन छठ पूजा तक चलता है, देर रात्रि तक बाजारों में आना जाना लगा रहता है। इस कारण से पुलिस प्रशासन भी पूरी तात्पर्यता से कार्य कर रही है। जिलावासी पूरी निर्भीक होकर पूजा एवं त्यौहार का आनंद ले, पुलिस प्रशासन आप सभी के साथ खड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+