Gaya News: गांव में हो रही थी साफ़ सफ़ाई, अचानक बालू माफियाओं से हुई झड़प और फिर...
Gaya News Hindi: बिहार के विभिन्न ज़िलों से बालू माफियाओं के तांडव की खबर सामने आते रहती है। ताज़ा मामला गया जिले के वारिसनगर का है, जहां ग्रामीण शब-ए-बारात की तैयारी को लेकर इलाके में साफ़-सफ़ाई कर रहे थे। अचानक बालू माफियाओं से किसी बात को लेकर झड़प हो गई।
ग्रामीणों और माफियाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। वहीं बेखौफ़ बदमाशों ने आवेश में आकर ग्रामीणों पर अंधाधुंध फ़यारिंग कर दी। जिसमे गांव के 3 लोगों को गोली लग गई। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

ग्रामीणों की मानें को अवैध बालू का खनन कर, उसे ट्रक ट्रॉली में भर कर बालू माफिया घनी आबादी वाले क्षेत्र से तेज़ रफ़्तार में निकलते हैं। जब इस बात का विरोध करने पर हाथापाई करने लगे, विवाद बढ़ा तो फ़ायरिंग करने लगे।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए बालू माफिया अवैध खनन कर इस रास्ते से गुज़रते हैं। उन्होंने इसे अपना आम रूट बना लिया है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर सीटी एसपी प्रेरणा कुमार के साथ टाउन एएसपी पी एन साहू पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों के साथ कोतवाली थाना पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची। वहीं फल्गु नदी के पास जाकरा हालातों का जायज़ा लेते हुए घाटों की निशानदेही भी की। इस पूरे मामले में प्रेरणा कुमार (सीटी एसपी) ने कहा कि अवैध बालू से लदा हुआ ट्रैकक्टर तेज रफ्तार में गुज़रने की वजह से झड़प हुई है।
बदमाशों द्वारा फ़ायरिंग में कुछ लोगों को गोली लगी है। इलाज के लिए उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। इस वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications