Gaya News: बाबा बैजू धाम होगा पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित, DM डॉ. त्यागराजन ने इतिहास पर दिया ज़ोर
Gaya Shravani Mela: सावन के पहले सोमवार ( 22 जुलाई 2024) को प्रदेश के विभिन्न जिले में श्रावणी मेले का उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में गया ज़िले के मशहूर धर्मस्थल बाबा बैजू धाम (गुरुआ प्रखंड) में ज़िला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ने फीता काटकर श्रावणी मेले का उद्घाटन किया।
श्रावणी मेला का उद्घाटन करने के बाद लोगों से मुखातिब होते हुए ज़िला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि बाबा बैजू धाम काफी खूबसूरत जगहों में से एक है। इसका बहुत ही गौरवशाली इतिहास रहा है, यह देवघर (झारखंड) की तर्ज़ पर है।

मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार पहले भी इस जगह का निरीक्षण कर चुके हैं। उनके (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) के मार्गदर्शन में पर्यटन विभाग के ज़रिए विकास के बहुत काम करवाये गए हैं। पहले के मुकाबले में यहा काफी विकास कार्य करवाया गया है। यहा चहुमुखी विकास की ज़रूरत है।
संस्कृतिक और विरासत का यह स्थल प्रतीक है। इस इलाके के समुचित विकास के लिये मांग पत्र भी मिला है। मांगों को सही तरीक़े से पूरा करने के लिए संबंधित विभागों के समन्वय बैठाया जाएगा, ताकि अच्छे से विकास कार्य हो सके।
गया डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि गुरुआ-दरियापुर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उसेवा गांव में खेल मैदान को स्टेडियम में तब्दील करने की मांग भी बिल्कुल जायज है। बाबा बैजू धाम का पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की मेरी पूरी कोशिश रहेगी।
माइनिंग विकास फण्ड के ज़रिए से छठ घाट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही शिव मंदिर से छठ घाट तक पहुंचने के लिए रास्ते का भी निर्माण होगा। दरियापुर से गुरुआ तक सड़क चौड़ीकरण के लिए विभाग से समन्वय किया जाएगा। जिलाधिकारी के आश्वासन पर लोगों ने कहा कि, उन्होंने कहा है तो विकास कार्य ज़रूर होगा।












Click it and Unblock the Notifications