Gaya Lok Sabha: ‘सांसद को नहीं जानते लेकिन PM Modi को वोट करेंगे’, ग्राउंड पर लोगों ने और क्या कहा?
Lok Sabha Chunav Gaya: बिहार की चार लोकसभा सीटों पर प्रथम चरण में चुनाव होने वाले हैं। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी गया सीट से चुनावी ताल ठोक चुके हैं। इस वजह से गया को प्रदेश की हॉट लोकसभा सीटों में शुमार किया गया है।
मतदाताओं के मूड को खंगालने वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर पहुंची और मतदाताओं से विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय जानी। कुछ लोगों ने बहुत ही बेबाकी से अपनी बात रखी तो कुछ लोगों ने हैरान करने वाले जवाब दिए। आप नीचे दिए वीडियो में देख सकते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है?

वन इंडिया हिंदी के संवाददाता ने जब सवाल पूछा कि आपके सांसद कौन हैं, तो जवाब मिला पता नहीं। आपके लोकसभा क्षेत्र में कौन-कौन दिग्गज नेता चुनावी मैदान में हैं। जवाब मिला नहीं पता। आपके क्षेत्र में विकास कितना हुआ है, तो जवाब मिला कुछ भी तो विकास नहीं हुआ, सब पहले जैसा ही है।
Recommended Video
गया टाउन में मतदाताओं से सवाल करते हुए जब पूछा कि पिछली बार किसे वोट दिए थे, तो जवाब मिला पता नहीं है। मोदी जी के नाम पर वोट किए थे, इस बार कौन उम्मीदवार है, कौन नहीं है इसके बारे में कुछ पता नहीं है। पीएम मोदी के नाम पर वोट करना है। विकास और रोज़गार यह सब कोई मुद्दा ही नहीं है।
पीएम मोदी के मुकाबले कोई और चेहरा नहीं है, इसलिए वोट तो सिर्फ मोदी के नाम पर पड़ेगा। आपको बता दें कि यह गया टाउन से मौजूदा विधायक प्रेम कुमार भाजपा से हैं। यह विधानसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है। वहीं दूसरे विधानसभा क्षेत्रो में मतदाताओं के बीच माहौल कुछ और है। महागठबंधन को लेकर भी लोगों के बीच माहौल है। गया में दिलचस्प मुकाबला देखने के मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications